सुबह की भागदौड़ में ऐसा नाश्ता तैयार करना मुश्किल होता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी हो। गेहूं के आटे और ताजी सब्जियों से बनने वाला यह नाश्ता कम तेल में आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसमें मौजूद सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन देती हैं, जबकि गेहूं का आटा फाइबर की मात्रा बढ़ाता है। यह हल्का और पचाने में आसान होने के कारण बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी के लिए अच्छा विकल्प है।
आटे का कच्चापन दूर हो जाएगा
दही, बेसन और मसालों से बनाएं बैटर भुने हुए मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकालकर उसमें एक चौथाई कप चावल का आटा या बारीक सूजी और एक चौथाई कप बेसन मिलाएं। इसके बाद दो चम्मच दही और लगभग तीन चौथाई कप पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला, चिली फ्लेक्स, स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। नाश्ता बनाने से ठीक पहले बैटर में एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा और दो से तीन चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से मिला लें। धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंकें एक छोटे पैन को थोड़े से तेल से चिकना करें और धीमी आंच पर गर्म होने दें।
नाश्ते के अलावा बच्चों के टिफिन में भी दिया जा सकता है
सब्जियों और आटे का मिश्रण तैयार करें सबसे पहले एक छोटा कच्चा आलू छीलकर बारीक कद्दूकस करें और उसका अतिरिक्त पानी निचोड़ दें। अब पैन में दो चम्मच तेल गर्म करके उड़द दाल, चना दाल, राई और जीरा डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद कद्दूकस किया लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें। अब आलू, बारीक कटा प्याज, कद्दूकस गाजर और टमाटर मिलाकर करीब एक मिनट तक पकाएं। सब्जियां हल्की मुलायम होने पर आधा कप गेहूं का आटा डालें और लगातार चलाते हुए एक मिनट तक भून लें।
ध्यान रखें कि पैन बहुत ज्यादा गर्म न हो
नाश्ता बाहर से जल्दी पक जाएगा और अंदर से कच्चा रह सकता है। अब एक कलछी बैटर पैन के बीच में डालकर हल्का फैलाएं। पैन को ढककर लगभग दो मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब ऊपरी सतह पर छोटी-छोटी जालियां दिखाई देने लगें, तब थोड़ा तेल लगाकर इसे सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी हल्का दबाते हुए सुनहरा और क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह सेंकें।
हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें तैयार
नाश्ते को पैन से निकालकर गरमा-गरम परोसें। बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट एवं स्पंजी यह नाश्ता हरी चटनी, नारियल की चटनी या टोमैटो केचप के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है। आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें शिमला मिर्च, पत्तागोभी, मटर या दूसरी मौसमी सब्जियां भी मिला सकते हैं। कम तेल और आसानी से उपलब्ध सामग्रियों से बनने वाली यह रेसिपी सुबह के नाश्ते के साथ शाम की हल्की भूख के लिए भी बढ़िया विकल्प है।