Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक…
महिला पर एसिड से हमला
महिला पर एसिड से हमला
दुर्ग

सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार

नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में शिवालय में जल चढ़ाने जा रही महिला पर युवक ने एसिड से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत दो बच्चे भी झुलस गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुराने विवाद और बातचीत बंद होने की बात सामने आई है।

य
प्रकाशित: 18 Aug 2026, 04:34 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 07:27 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सावन सोमवार को शिवालय में जल चढ़ाने जा रही एक महिला पर युवक ने एसिड से हमला कर दिया। हमले में महिला का चेहरा झुलस गया, जबकि उसके साथ मौजूद दो बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नंदिनी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 35 वर्षीय मीना निषाद और आरोपी महेश दास बैरागी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। 
दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और एक ही कंपनी में काम भी कर चुके हैं। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि मीना ने करीब छह महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी और इसके बाद से वह घर पर रह रही थी। पिछले कुछ समय से उसने आरोपी से बातचीत भी बंद कर दी थी। 

जल चढ़ाने जाते समय किया हमला

पुलिस को आशंका है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हमला किया, हालांकि वारदात की वास्तविक वजह की जांच अभी की जा रही है। सावन सोमवार को मीना दुर्ग से धमधा की ओर शिवालय में जल चढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उस पर एसिड फेंक दिया। अचानक हुए हमले में महिला के साथ दो बच्चे भी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने महिला और दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। 

मंगलवार को आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद नंदिनी नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की गई और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला और आरोपी के बीच पहले से विवाद होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन विवाद की मूल वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्र के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में महिला पर बैटरी के पानी से हमला किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हमला पहले से बनाई गई योजना के तहत किया गया था या आरोपी ने गुस्से में अचानक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हमले में इस्तेमाल किया गया बैटरी का पानी आरोपी को कहां से मिला। साथ ही महिला और आरोपी के बीच चल रहे विवाद की पूरी पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें