Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें
W 𝕏 f
होम शिक्षा Government Jobs:  सितंबर में बंपर भर्ती, 62 हजार …
62,000+ Government Jobs 2026(Image Source: Keertiman Media)
62,000+ Government Jobs 2026(Image Source: Keertiman Media)
शिक्षा

Government Jobs:  सितंबर में बंपर भर्ती, 62 हजार से ज्यादा पदों पर मौका, देखें पूरी लिस्ट

Government Jobs: सितंबर 2026 में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका है। बैंकिंग, रेलवे, डाक, एयरपोर्ट और राज्य सरकार के विभागों में कई भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
01 Sep 2026, 12:28 PM
नई दिल्ली

Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सितंबर का महीना बेहद अहम है। अलग-अलग सरकारी विभागों में 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें कुछ भर्तियों के लिए आवेदन जारी हैं, जबकि कुछ के आवेदन इसी महीने शुरू होने वाले हैं। खास बात यह है कि इन भर्तियों की आखिरी तारीख सितंबर में ही है। 

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है, इस भर्ती के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। मध्य प्रदेश में भी कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 के तहत टेक्नीशियन, सर्वेयर, मानचित्रकार सहित विभिन्न पदों पर 1,700 रिक्तियां निकाली हैं। डिग्री, डिप्लोमा और ITI योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के जुलाई सेशन-II के लिए 23,757 पदों पर भर्ती निकाली है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 

बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम एक साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

राजस्थान JE भर्ती 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए हैं। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 पदों पर भर्ती की जा रही है। सिविल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फाइनेंस, IT, आर्किटेक्चर, लॉ, फायर सर्विस, ऑपरेशंस, कमर्शियल और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन समेत कई क्षेत्रों में पद शामिल हैं।

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 

रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) के 3,993 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

UPSSSC वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन निदेशालय में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों के पास 12वीं में जीव विज्ञान विषय होना चाहिए। इसके साथ वेटरनरी फार्मेसी में निर्धारित अवधि का डिप्लोमा और संबंधित परिषद या संस्थान में रजिस्ट्रेशन जरूरी है। उत्तर प्रदेश में पशुधन प्रसार अधिकारी (LEO) के 1,251 पदों पर भर्ती की जाएगी। UPSSSC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 29 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 

ईस्ट कोस्ट रेलवे के आरआरसी भुवनेश्वर ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती निकाली है। फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर और वायरमैन समेत करीब 25 ट्रेड्स में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

  • सितंबर में इन तारीखों का रखें ध्यान

भर्ती

पद

आवेदन की अंतिम तारीख

बैंक ऑफ बड़ौदा

2,482

                7 सितंबर

AAI

389

                7 सितंबर

MPESB ग्रुप-3

1,700

               12 सितंबर

रेलवे JE

3,993

               13 सितंबर

राजस्थान JE

874

               14 सितंबर

रेलवे अप्रेंटिस

1,599

               15 सितंबर

UPSSSC वेटरनरी फार्मासिस्ट

1,308

               17 सितंबर

इंडिया पोस्ट GDS

23,757

               21 सितंबर

राजस्थान सफाई कर्मचारी

24,752

               28 सितंबर

पशुधन प्रसार अधिकारी

1,251

               29 सितंबर

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें