Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय भारी हंगामा : सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, मंच…
अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही
अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही
राष्ट्रीय Featured

भारी हंगामा : सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, मंच पर अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही

लद्दाख से जुड़ी मांगों को लेकर 21 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। वहीं वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मेडिकल रिपोर्ट की स्वतंत्र जांच की मांग की।

प्रकाशित: 18 Jul 2026, 02:51 PM · अपडेट: 29 Jul 2026, 08:25 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दिल्ली का ऐतिहासिक धरना स्थल, जंतर-मंतर शनिवार सुबह एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियों और हंगामे का केंद्र बन गया। लद्दाख की मांगों को लेकर पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें जबरन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। 
इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी, जिसके बाद वहां जमकर अफरा-तफरी मची। सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में अभिजीत दीपके ने खुद अनशन पर बैठने का ऐलान किया था। 

फेंकी स्याही, मचा जंतर-मंतर में हड़कंप

चश्मदीदों के मुताबिक, जब दीपके मंच से प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ में से एक महिला अचानक उनके बेहद करीब पहुंच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने दीपके पर स्याही फेंक दी और उनके साथ हाथापाई की कोशिश भी की। इस अचानक हुए हमले से जंतर-मंतर पर हड़कंप मच गया और समर्थकों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया। 

पोस्ट में लिखा ब्लू इस माय कलर 

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभिजीत दीपके ने बेहद सधे हुए और सकारात्मक अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ब्लू इज माय कलर, और जय भीम!" जंतर-मंतर से सीधे सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक की मेडिकल स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चारू बंबा ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया, "सोनम वांगचुक को सुबह करीब 7:40 बजे अस्पताल लाया गया था। लगातार 21 दिनों से अन्न का त्याग करने के कारण उनके शरीर में काफी कमजोरी आ गई है और वे हल्के डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का शिकार हैं। डिहाइड्रेशन की वजह से उनके इलेक्ट्रोलाइट लेवल पर असर पड़ने के संकेत मिले हैं, इसलिए उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।" 

जंतर-मंतर पर बवाल
गीतांजलि ने जांच की मांग की

दूसरी ओर, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हाई कोर्ट के आदेश में कहीं भी उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती करने की बात नहीं कही गई थी। कोर्ट ने सिर्फ यह कहा था कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है और उसकी समय-समय पर जांच होनी चाहिए। प्रशासन की यह कार्रवाई अदालत के रुख के खिलाफ है।" 

बस कर रहे टेस्ट, नहीं हो रहा इलाज

गीतांजलि ने अस्पताल की रिपोर्ट्स पर भी संदेह जताया है। उन्होंने कहा, "अभी कोई इलाज नहीं चल रहा है, सिर्फ टेस्ट किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन हमें मांगी गई रिपोर्ट्स नहीं दे रहा है। वे दावा कर रहे हैं कि पोटैशियम का लेवल गिरकर 2.9 पर आ गया है, जबकि कल तक यह 4.3 था। महज़ कुछ घंटों में इतना बड़ा बदलाव मुमकिन नहीं है। इसलिए हम किसी बाहरी (प्राइवेट) लैब से इन टेस्ट्स की पुष्टि करवाएंगे। जब तक पुष्टि नहीं होती, हम कोई दवा नहीं लेने देंगे।" उन्होंने साफ किया कि सोनम वांगचुक का उपवास अभी भी जारी है। वे केवल नमक-पानी ले रहे हैं और किसी भी तरह की शुगर या दवा लेने से इनकार कर दिया है। 

दखलंदाजी की जरूरत नहीं 

गीतांजलि ने कहा कि अनशन के कारण उनका वजन और मसल मास जरूर कम हुआ है, लेकिन उनकी मानसिक स्थिति और हौसला बेहद मजबूत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मैं शुक्रगुजार हूं कि सरकार ने उनकी सेहत की परवाह की, लेकिन अब आगे के कदम हम खुद तय करेंगे। हमें इसमें सरकार की दखलंदाजी की जरूरत नहीं है।"
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें