Sunday, 12 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : रागिनी नायक का बड़ा आरोप, चंदे की सुप्रीम कोर्ट जांच की मांग चाकूबाजी का कहर : सरेराह चाकू से हमला, रायपुर में दो वारदातों के बाद पुलिस अलर्ट दर्दनाक हादसा : कुनकुरी लौट रहे दो लोगों की मौत, हाईवा से टकराकर कार चकनाचूर महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा मामला : हॉस्टल के खाने ने बढ़ाई चिंता, 5 छात्र पहुंचे आईसीयू ऑनलाइन कर्ज ने बनाया चोर : सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी समेत लाखों का माल बरामद रील का जुनून : सर्किट हाउस की छत पर चढ़ी महिला, वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : रागिनी नायक का बड़ा आरोप, चंदे की सुप्रीम कोर्ट जांच की मांग चाकूबाजी का कहर : सरेराह चाकू से हमला, रायपुर में दो वारदातों के बाद पुलिस अलर्ट दर्दनाक हादसा : कुनकुरी लौट रहे दो लोगों की मौत, हाईवा से टकराकर कार चकनाचूर महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा मामला : हॉस्टल के खाने ने बढ़ाई चिंता, 5 छात्र पहुंचे आईसीयू ऑनलाइन कर्ज ने बनाया चोर : सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी समेत लाखों का माल बरामद रील का जुनून : सर्किट हाउस की छत पर चढ़ी महिला, वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम महासमुंद मेगा ऑपरेशन : 9 थानों की एक साथ रेड, भारी मात्रा …
महासमुंद पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
महासमुंद पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
🔴 BREAKING महासमुंद

मेगा ऑपरेशन : 9 थानों की एक साथ रेड, भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जिलेभर में बड़ा अभियान चलाया। 9 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 140 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, 400 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
12 Jul 2026, 07:45 AM
महासमुंद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के 9 अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस 'मेगा ऑपरेशन' में पुलिस ने न सिर्फ सैकड़ों लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की, बल्कि जंगलों और खेतों में चल रही अवैध शराब फैक्ट्रियों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में महुआ लाहन (पास) को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वाले कई आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।

140 लीटर शराब के साथ 5 पुरुष और 1 महिला गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई बसना थाना क्षेत्र में देखने को मिली, जहाँ पुलिस ने अलग-अलग गांवों में रेड मारकर कुल 6 मामले दर्ज किए। यहाँ से करीब 31,000 रुपये कीमत की 140 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है।

  • खुसरूपाली: यहाँ से संतोष कुमार बारिक (30 वर्ष) को 30 लीटर, खगेश्वर रात्रे (40 वर्ष) को 15 लीटर और रविलाल बारिक (47 वर्ष) को 20 लीटर अवैध शराब के साथ दबोचा गया।

  • बानीपाली व अन्य: बानीपाली से दुर्योधन मुखर्जी (32 वर्ष) और नीलमणी मुखर्जी (32 वर्ष) को क्रमशः 30-30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, पितईपाली में पुलिस ने एक महिला आरोपी श्रीमती कलावती ओगरे (30 वर्ष) को 15 लीटर हाथ भट्टी शराब के साथ पकड़ा।

मुखबिर की सूचना पर बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली सटीक सूचना के आधार पर दो बड़ी कार्रवाइयां कीं। ग्राम मानपुर में घेराबंदी कर टीकाराम कुर्रे (42 वर्ष) को 10 लीटर अवैध शराब (कीमत 3,000 रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, ग्राम पचरी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लखन टंडन (51 वर्ष) और उसके बेटे रवि कुमार टंडन को 40 लीटर महुआ शराब (कीमत 8,000 रुपये) के साथ रंगे हाथों दबोचा। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी
400 किलो लाहन नष्ट, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

सरायपाली पुलिस ने ग्राम नुनपानी, गंधेलडीपा, सुखापाली और भीखापाली के जंगलों व संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यहाँ शराब बनाने के लिए छिपाकर रखा गया लगभग 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा, ग्राम कांशीपाली से अजय कुमार चौहान (22 वर्ष) को 25 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमत 5,000 रुपये) के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ओडिशा निर्मित 'हिरण छाप' पाउच तस्करी का भंडाफोड़

कोमाखान पुलिस को सूचना मिली थी कि बिन्द्रावन के पास बबूल पेड़ के नीचे ओडिशा राज्य से तस्करी कर लाई गई शराब बेची जा रही है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नर्रा निवासी संतराम बेलदार (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ओडिशा निर्मित 'हिरण छाप' महुआ शराब के 80 नग पाउच (कुल 16 लीटर, कीमत 3,200 रुपये) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक साइकिल जब्त की गई।

खेतों और घरों में चल रही भट्टी उजाड़ी

  • सांकरा: ग्राम सावित्रीपुर-डोंगरिया के डीपापारा में एक खेत के भीतर झोपड़ी बनाकर अवैध शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने जब छापा मारा तो वहाँ 10 ड्रमों में भरा महुआ पास और शराब बनाने के बड़े बर्तन मिले, जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया।

  • महासमुंद शहर व ग्रामीण: कोतवाली पुलिस ने दलदली रोड नयापारा में फगनू मेहर (35 वर्ष) के घर पर दबिश देकर शराब बनाने का सामान और लाहन नष्ट किया। वहीं, ग्राम धनसूली में लोकेश्वर कुलदीप (35 वर्ष) के ठिकाने से ड्रम में भरा 40 किलो महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया।

बाड़ी से शराब जब्त, महफिल जमाने वाले भी नपे

  • पिथौरा: ग्राम पिलवापाली में राजेश कुमार केंवट (32 वर्ष) के घर की बाड़ी में घेराबंदी कर रेड मारी गई, जहाँ से 8 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई।

  • तुमगांव: तुमगांव पुलिस ने अवैध शराब पीने और पिलाने वालों पर शिकंजा कसा है। ग्राम अछरीडीह (नयापारा) में लोगों को बिठाकर अवैध रूप से शराब पिलाने की व्यवस्था करने वाले दो आरोपियों—रूपराम बंजारे (38 वर्ष) और जितेंद्र नवरंगे (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की चेतावनी: महासमुंद जिला पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस संदिग्धों पर लगातार नजर रख रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें