Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › मेगा घोटाला : वेयरहाउस से 1000 टन अनाज गायब, कागज…
जबलपुर गेहूं भंडारण घोटाला जांच
जबलपुर गेहूं भंडारण घोटाला जांच
राष्ट्रीय

मेगा घोटाला : वेयरहाउस से 1000 टन अनाज गायब, कागजों में हेरफेर कर छिपाया सच

मध्यप्रदेश के जबलपुर में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए सरकारी गेहूं के भंडारण में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका सामने आई है। दो वेयरहाउस से करीब 1000 टन गेहूं गायब होने की बात सामने आने के बाद भोपाल से विशेष जांच टीम भेजी जा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 10:23 AM · अपडेट: 11 Jul 2026, 08:34 AM
जबलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्यप्रदेश के जबलपुर से सरकारी सिस्टम को हिलाकर रख देने वाला एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। समर्थन मूल्य (MSP) पर किसानों से खरीदे गए सरकारी गेहूं के भंडारण में करोड़ों के हेरफेर की आशंका है। 
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शहर के दो बड़े गोदामों—अन्नपूर्णा और मां नर्मदा वेयरहाउस—से करीब 1000 टन (लगभग 10 लाख किलोग्राम) सरकारी गेहूं रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि इस भारी कमी को छिपाने के लिए बाकायदा एक सोची-समझी साजिश रची गई। 

कागजनों पर गेहूं की अदला-बदली

जांच में सामने आया है कि स्टॉक की कमी पर पर्दा डालने के लिए दूसरे गोदामों के रिकॉर्ड्स में हेराफेरी की गई और कागजों पर ही गेहूं की 'अदला-बदली' दिखा दी गई, ताकि फिजिकल वेरिफिकेशन (भौतिक सत्यापन) के समय पकड़े न जाएं। जैसे ही इस 'गेहूं घोटाले' की भनक राजधानी को लगी, प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। 

जिम्मेदारों की उड़ी नींद 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कड़े रुख के बाद अब इस पूरे मामले की जांच के लिए भोपाल से अधिकारियों की एक विशेष टीम जबलपुर के लिए रवाना हो रही है। मंत्री ने साफ कर दिया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, जिसके बाद से स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों और वेयरहाउस संचालकों की नींद उड़ी हुई है। 

बड़े अधिाकारियरों की मिलीभगत की आशंका 

सरल शब्दों में कहें तो, जब एक गोदाम से अनाज गायब हो जाता है, तो अधिकारी पकड़े जाने के डर से दूसरे गोदाम के ऑन-रिकॉर्ड स्टॉक को डिजिटल या कागजी तौर पर इस गोदाम के नाम ट्रांसफर कर देते हैं। इससे कागजों में तो स्टॉक पूरा दिखता है, लेकिन हकीकत में अनाज गायब होता है। सूत्रों की मानें तो इस पूरे खेल में उपार्जन समिति से जुड़े कुछ बड़े अधिकारियों और वेयरहाउस प्रबंधन की मिलीभगत की पूरी आशंका है। भोपाल से आ रही टीम जल्द ही संबंधित अधिकारियों को तलब कर पूछताछ शुरू करेगी। 

एफआईआर दर्ज, जेल भेजने की तैयारी 

जानकारों का कहना है कि यदि फिजिकल ऑडिट में यह गड़बड़ी पूरी तरह प्रमाणित हो जाती है—जिसकी गुंजाइश सबसे ज्यादा है—तो न सिर्फ वेयरहाउस संचालकों का लाइसेंस रद्द होगा, बल्कि धांधली में शामिल सरकारी बाबुओं और अफसरों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर सीधे जेल भेजने की तैयारी है। फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई को लेकर जबलपुर के खाद्य विभाग में सन्नाटा पसरा हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें