दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट Met Gala 2026 को लेकर ग्लोबल लेवल पर उत्साह चरम पर है। हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन इस बार 4 मई को New York City में होगा। भारत में दर्शक इसे 5 मई की सुबह देख सकेंगे।
यह इवेंट Metropolitan Museum of Art में आयोजित होता है, जहां दुनिया भर के फिल्म, फैशन, खेल और कला जगत के दिग्गज एक ही रेड कार्पेट पर नजर आते हैं। यही वजह है कि इसे “फैशन की सबसे बड़ी रात” कहा जाता है।
3 करोड़ों की टिकट, फिर भी सितारे आते हैं मुफ्त में
Met Gala की एक टिकट की कीमत लगभग 3 करोड़
रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि एक टेबल बुक कराने के लिए
करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह
है कि ज्यादातर सेलिब्रिटीज खुद टिकट नहीं खरीदते। उन्हें बड़े फैशन ब्रांड्स या
डिजाइनर्स स्पॉन्सर करते हैं, जो अपने डिजाइन को प्रमोट करने
के लिए सितारों को रेड कार्पेट पर भेजते हैं।
इस बार की
थीम : Fashion
is Art
हर साल की तरह इस बार भी एक खास थीम रखी गई है। Met Gala
2026 की थीम “Costume Art” और ड्रेस कोड “Fashion
is Art” है। इसका मतलब है कि इस बार रेड कार्पेट पर फैशन और कला का
अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
प्रदर्शनी
में करीब 5000 साल पुराने इतिहास के संदर्भ में कपड़ों और कला के रिश्ते को दिखाया
जाएगा। इसमें मानव शरीर के विभिन्न अंगों को कपड़ों के माध्यम से अनूठे कॉन्सेप्ट
में प्रस्तुत किया जाएगा।

स्टार
होस्ट्स की खास मौजूदगी
इस बार इवेंट की कमान Anna Wintour के हाथों
में है, जिन्होंने Beyoncé, Nicole Kidman और Venus
Williams को होस्ट के तौर पर चुना है।
खास बात
यह है कि Beyoncé करीब 10 साल बाद
Met Gala में वापसी कर रही हैं। आखिरी बार वह 2016 में नजर आई थीं, जब उनका फ्यूचरिस्टिक लुक काफी
चर्चा में रहा था।
कहां और
कब देखें लाइव
Met Gala का रेड कार्पेट कवरेज इंटरनेशनल फैशन प्लेटफॉर्म्स और सोशल
मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाता है। भारतीय दर्शक इसे 5 मई की सुबह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए देख सकते हैं।
हर साल की तरह इस बार भी Met Gala सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी, कल्चर और ग्लोबल ट्रेंड्स का सबसे बड़ा मंच बनने जा रहा है।
