Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद में आज फिर गूंजेगा हंगामा : पेपर लीक बिल पर आर-पार के मूड में सरकार और विपक्ष डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद में आज फिर गूंजेगा हंगामा : पेपर लीक बिल पर आर-पार के मूड में सरकार और विपक्ष डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला
W 𝕏 f
होम महासमुंद करोड़ों खर्च, फिर भी राहत नहीं, बागबाहरा अंडरब्रि…
0:00
रेलवे अंडरब्रिज में भरा पानी
महासमुंद

करोड़ों खर्च, फिर भी राहत नहीं, बागबाहरा अंडरब्रिज में भरा पानी

बागबाहरा के नवागांव वार्ड क्रमांक 10 में रेलवे द्वारा बनाया गया अंडरब्रिज बारिश के बाद जलमग्न हो गया। जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण सड़क मार्ग बाधित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से अंडरब्रिज और टीन शेड की खामियों को दूर कर स्थायी समाधान की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jul 2026, 01:10 PM
बागबाहरा
करोड़ों रुपए की लागत से रेलवे द्वारा बनाया गया अंडरब्रिज वार्ड क्रमांक 10 नवागांव के लोगों के लिए सुविधा के बजाय हर बारिश में मुसीबत बन गया है। मंगलवार रात हुई बारिश के बाद अंडरब्रिज पूरी तरह जलमग्न हो गया। जलभराव के कारण नवागांव का सड़क मार्ग बाधित हो गया और लोगों को शहर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रातभर हुई बारिश के बाद अंडरब्रिज में गंदे पानी का भारी जमाव हो गया। पानी भरने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, जबकि पैदल निकलना भी जोखिम भरा साबित हुआ। कई लोग पानी कम होने का इंतजार करते रहे, वहीं कुछ लोगों को मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर जाना पड़ा।

अंडरब्रिज में भरा पीनी लोग परेशान
टीन शेड भी नहीं रोक पाया बारिश का पानी 

अंडरब्रिज में बारिश का पानी भरने से बचाने के लिए लाखों रुपए की लागत से लगाया गया टीन शेड भी बेअसर साबित हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेड निर्माण में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण बारिश का पानी सीधे अंडरब्रिज में पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण के समय जल निकासी व्यवस्था और तकनीकी मानकों पर ध्यान दिया गया होता तो यह स्थिति नहीं बनती। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, अंडरब्रिज बनने के बाद से हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या सामने आती है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद पहली तेज बारिश में ही अंडरब्रिज का जलमग्न होना रेलवे की निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

बिजली विभाग कार्यालय पहुंचना भी मुश्किल

नवागांव में बिजली विभाग का कार्यालय स्थित होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। अंडरब्रिज में पानी भरने से कर्मचारियों को कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे में बारिश के दौरान किसी क्षेत्र में बिजली लाइन में खराबी आने पर सुधार कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। जलभराव के कारण एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के आवागमन में भी बाधा आने की संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के समय यह रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है, जिससे आपात स्थिति में परेशानी बढ़ सकती है।

शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान 

नागरिकों का कहना है कि अंडरब्रिज में जलभराव की समस्या को लेकर कई बार रेलवे प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। समाचार पत्रों में भी यह मुद्दा प्रकाशित हो चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी सुधार नहीं किया गया।  स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से अंडरब्रिज और टीन शेड निर्माण की खामियों को जल्द दूर करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बारिश के मौसम में नवागांव का मार्ग सुचारु रहे और लोगों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें