Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पहुंचे मंत…
रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
महासमुंद

महासमुंद में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भगवान शिव की पूजा कर मांगी प्रदेश की खुशहाली

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के परिवार द्वारा आयोजित श्रावण मास के रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 09:00 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:46 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद श्रावण मास के पावन अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के परिवार द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम के चौथे दिन कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और नागरिकों के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले विधायक कार्यालय में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पूजन स्थल पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक और हवन संपन्न हुआ।

                                                                                                                                रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूजा-अर्चना करते मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

धार्मिक आयोजनों से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा 

पूजन के बाद मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति हमारी अमूल्य विरासत हैं, जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों से मुलाकात कर भगवान शिव से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। 


विधायक से विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा 

कार्यक्रम के दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बीच विभिन्न विषयों को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला मंत्री मनीष बंसल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर सहित भाजपा नेता हरवंश सिंह (नानू भाई), अरविंद प्रहरे, हनीश बग्गा, गोविंद ठाकुर, राजेंद्र चंद्राकर, मैना कोसले, दिनेश रूपरेला, पीयूष साहू, राकेश सचदेवा, शुभम बाघ, सारिका यादव समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें