Wednesday, 19 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की  मौके पर मौत, चालक फरार युवक की कार से कुचलकर हत्या, वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा आरोपी और किया सरेंडर शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति  फरार मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
W 𝕏 f
होम महासमुंद अयोध्या धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को विधायक…
अयोध्या धाम रवाना होते श्रद्धालु
अयोध्या धाम रवाना होते श्रद्धालु
महासमुंद

अयोध्या धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को विधायक ने दी शुभकामनाएं, भगवा झंडा दिखाकर बस को किया रवाना

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना को श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कीर्तिमान रिपोर्ट लक्ष्मी साहू
19 Aug 2026, 06:23 PM
महासमुंद
अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं से महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सपत्नीक मुलाकात की। उन्होंने श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित आवागमन और सफल दर्शन की कामना की। विधायक ने प्रभु श्रीराम से सभी श्रद्धालुओं और उनके परिवारों में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया।

अयोध्या धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि अयोध्या धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी के दर्शन का अवसर हर श्रद्धालु के लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभूति का विषय है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की यात्रा लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सेवा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा लाभ

विधायक ने कहा कि श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन का अवसर मिल रहा है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु इस योजना के तहत अयोध्या धाम की यात्रा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कई लोककल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। श्री रामलला दर्शन योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से लोगों को अपने आराध्य देव के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है।

PM मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम

योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में श्रीरामलला विराजमान हुए हैं। अब छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को भी रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड से तीर्थयात्रियों को लाभ मिल रहा है और आगे भी प्रदेश के लोग निरंतर अयोध्या धाम की यात्रा करेंगे।

भाजपा नेताओं सहित कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरवंश सिंह (नानू भाई), देवा नायक, शम्मी सलूजा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता पप्पू ठाकुर, शरद मराठा, पीयूष साहू, रामेश्वर पटवा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें