Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कोरिया मोर गांव मोर पानी अभियान : कोरिया में संवरे 93 ता…
कोरिया में तालाब पुनरुद्धार अभियान कार्य
कोरिया में तालाब पुनरुद्धार अभियान कार्य
कोरिया

मोर गांव मोर पानी अभियान : कोरिया में संवरे 93 तालाब, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कोरिया जिले में जल संरक्षण को लेकर बड़ी पहल की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पिछले दो वर्षों में 93 पुराने तालाबों का गहरीकरण और पुनरुद्धार कार्य पूरा किया है। करीब 7.87 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन जल संसाधनों से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी, महिलाओं को आजीविका के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का सृजन भी हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 06:00 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 05:28 AM
कोरिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किए गए ‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान के तहत प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरिया जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने भी जल संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किया है।

जिले के दोनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में पिछले दो वर्षों के दौरान 93 पुराने तालाबों का सुधार और पुनरुद्धार कार्य पूरा किया गया है। इन तालाबों में गहरीकरण, इनलेट और आउटलेट सुधार सहित कई जरूरी काम कर इन्हें नए स्वरूप में तैयार किया गया है।

तालाबों से किसानों और महिलाओं को मिलेगा लाभ

पुनर्जीवित किए गए इन तालाबों में बारिश का पानी जमा होने से अब ये ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुउपयोगी जल संसाधन बन गए हैं। इससे जहां किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी, वहीं महिलाओं और ग्रामीण समूहों के लिए आजीविका के नए अवसर भी तैयार होंगे। इन जलस्रोतों के माध्यम से आसपास की कृषि भूमि को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, जिससे खेती को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 

तालाब निर्माण कार्यों से मिला रोजगार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने तालाबों के गहरीकरण और सुधार कार्यों के जरिए ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए हैं। प्रत्येक तालाब से औसतन 2 से ढाई हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ है। इन कार्यों के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को अपने ही गांव में रोजगार मिला और मजदूरी के रूप में उन्हें आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ। पूरे अभियान के दौरान करीब 2 लाख से अधिक मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

7 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से हुए काम

कोरिया जिले में पिछले दो वित्तीय वर्षों में 93 तालाबों के सुधार कार्यों को मंजूरी दी गई थी, जिन्हें अब पूरा कर लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 72 तालाबों के पुनरुद्धार के लिए 602 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में 21 तालाबों के सुधार कार्य के लिए 184 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। इस तरह पिछले दो वर्षों में कुल 7 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से जल संसाधनों को मजबूत करने का काम किया गया है। 

सिंचाई के साथ मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा

जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र ने बताया कि कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशन में सभी तालाबों का कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि इन तालाबों को मछली पालन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से समूहों का चयन कर आजीविका गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इन तालाबों से करीब 400 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलने की संभावना है, जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

ग्रामीण जीवन में तालाबों की अहम भूमिका

कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव ने कहा कि तालाब ग्रामीण जीवन का पारंपरिक और महत्वपूर्ण जल स्रोत रहे हैं। पुराने समय से ही ये जल संरक्षण के साथ सामाजिक सहभागिता के केंद्र भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालाबों के बेहतर उपयोग से सिंचाई, मत्स्य पालन और अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे महिलाओं को अतिरिक्त आय के साधन मिलेंगे और आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर बेहतर होने के साथ पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें