Mumbai Milk Price Hike: त्योहारों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ने वाला है। चीनी, तेल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से पहले ही जूझ रहे लोगों पर अब दूध की बढ़ी दरों का बोझ पड़ने जा रहा है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने थोक दूध की कीमतों में सीधे 9 रुपए प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद मुंबई और आसपास के मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में दूध की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर जाएंगी। एसोसिएशन की ओर से ली गई जानकारी के मुताबिक, दूध का नया रेट 1 सितंबर से प्रभावी हो जाएगा।
9 रुपए प्रति लीटर बढ़ी किमत
अब तक मुंबई में जो थोक दूध 93 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा था, उसकी कीमत बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। यह नई दरें अगले छह महीने यानी 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी। जानकारों का मानना है कि हाल के कुछ सालों में एक साथ 9 रुपए प्रति लीटर की इतनी बड़ी बढ़ोतरी पहली बार देखी जा रही है। दूध उत्पादकों (डेयरी फार्मर्स) का तर्क है कि बीते एक साल में दूध उत्पादन से जुड़ी लगभग हर चीज महंगी हो गई है।
यह भी पढ़ेंCNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझउत्पादकों का कहना लगात ज्यादा
पशुओं के चारे (हरे चारे, चुनी और खली) के दामों में तेजी से उछाल आया है। इसके साथ ही तबेला चलाने का खर्च, पशुओं की देखरेख और एक जगह से दूसरी जगह दूध पहुंचाने (परिवहन) का भाड़ा भी बढ़ गया है। उत्पादकों का कहना है कि बढ़ती लागत के बीच इस घाटे को सहना अब संभव नहीं रह गया था, इसीलिए उन्हें मजबूरन यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। थोक कीमतों में इस इजाफे का सीधा नुकसान आम ग्राहक की जेब पर होगा।आने वाला दिनों में दूध से बनी चीज भी होंगी महंगी
आमतौर पर थोक रेट बढ़ने के बाद स्थानीय दूध विक्रेता और घरों में दूध देने वाले सप्लायर खुदरा (रिटेल) दामों में और ज्यादा बढ़ोतरी कर देते हैं। आशंका है कि कई इलाकों में रिटेल दूध के दाम 102 रुपये से भी ऊपर जा सकते हैं। सिर्फ पैकेट या खुला दूध ही नहीं, बल्कि इससे बनने वाली चीजों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। आने वाले दिनों में दही, पनीर, मक्खन और छाछ के रेट बढ़ना तय है।
त्योहारी सीजन पर जेबों पर बोझ
चूंकि गणेशोत्सव और दीवाली जैसे बड़े त्योहार बेहद करीब हैं, ऐसे में मिठाइयों की मांग बढ़ेगी और दुकानें अपनी लागत निकालने के लिए मिठाइयों के दाम भी बढ़ा सकती हैं। कुल मिलाकर, इस बार का त्योहारी सीजन मुंबईकरों की जेब पर भारी पड़ने वाला है।
