Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज हत्याकांड : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का खु…
बुजुर्ग की हत्या, दो आरोपी जेल भेजे गए
बुजुर्ग की हत्या, दो आरोपी जेल भेजे गए
बलरामपुर-रामानुजगंज

हत्याकांड : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पस्ता थाना क्षेत्र के डवरा चौकी इलाके में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पारिवारिक रंजिश में भाई और भतीजे ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जांच के बाद पुलिस ने नन्दकेश्वर रवि और संजय कुमार रवि को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। संजय ने धारदार टांगी से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jun 2026, 01:10 PM
बलरामपुर-रामानुजगंज

जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत डवरा चौकी पुलिस ने जमीन विवाद में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पारिवारिक जमीन बंटवारे को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक बुजुर्ग की जान ले ली।

पुलिस के अनुसार, ग्राम लिलौटी निवासी जीवन लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता दिलबर 13 जून की रात प्रधानमंत्री आवास में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

जमीन विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश आई सामने

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के भाई नन्दकेश्वर रवि और भतीजे संजय कुमार रवि को इस बात की नाराजगी थी कि दिलबर ने कथित रूप से अपने हिस्से में अधिक जमीन रख ली थी। इसी रंजिश ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर नन्दकेश्वर रवि (55 वर्ष) और संजय कुमार रवि (32 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

टांगी से किया गया जानलेवा हमला

आरोप है कि संजय कुमार रवि ने धारदार टांगी से मृतक के कान, गर्दन और हाथ पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। 15 जून को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें