Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
आंगन में मिला शव : महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार दोस्त ही बने कातिल : कुरुद में शराब के नशे में हुआ खूनी खेल, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या हड़कंप : खामोश घर में मिला मौत का मंजर, महिला का शव देख दहल उठे ग्रामीण ट्रेलर बना काल : नाबालिग की मौके पर मौत, दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन ने ली जान हैवानियत : उजड़ी कोख , गर्भवती महिला से बेरहमी पेट में पल रहे बच्चे की मौत का आरोप बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 23 लोगों पर कार्रवाई आंगन में मिला शव : महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार दोस्त ही बने कातिल : कुरुद में शराब के नशे में हुआ खूनी खेल, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या हड़कंप : खामोश घर में मिला मौत का मंजर, महिला का शव देख दहल उठे ग्रामीण ट्रेलर बना काल : नाबालिग की मौके पर मौत, दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन ने ली जान हैवानियत : उजड़ी कोख , गर्भवती महिला से बेरहमी पेट में पल रहे बच्चे की मौत का आरोप बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 23 लोगों पर कार्रवाई
W 𝕏 f
होम कोरबा हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात यु…
हसदेव डैम में मिला अज्ञात युकती शव
हसदेव डैम में मिला अज्ञात युकती शव
🔴 BREAKING कोरबा

हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात युवती शव 

कोरबा के दर्री स्थित हसदेव डैम में 30 वर्षीय नंदनी मेहर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Jun 2026, 01:24 PM
कोरबा
कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र स्थित हसदेव डैम में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि युवती ने डैम की ऊंचाई से छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठाया हो सकता है। 
हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30) के रूप में की है। वह दर्री थाना के पीछे स्थित नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी की रहने वाली थी। 

सोमवार से लापता थी नंदनी, डैम में मिला शव

परिजनों के मुताबिक नंदनी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। उसके मोबाइल और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह हसदेव डैम में मछली पकड़ने पहुंचे कुछ मछुआरों की नजर पानी में तैर रहे एक शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना
हसदेव डैम में मिला अज्ञात युकती का शव 
दर्री पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी वहां पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि नंदनी एक ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण लेने जाती थी। मंगलवार सुबह तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें डैम में एक युवती का शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने शव की पहचान नंदनी मेहर के रूप में की। 

पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही हैं 

पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें