Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार नई उड़ान : रायपुर में मुख्यमंत्री साय का बड़ा संद…
छत्तीसगढ़ी संस्कृति का गरिमामय माहौल
छत्तीसगढ़ी संस्कृति का गरिमामय माहौल
राज्य सरकार

नई उड़ान : रायपुर में मुख्यमंत्री साय का बड़ा संदेश, फिल्म सिटी और विकास कार्यों की घोषणा 

राजधानी रायपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jun 2026, 11:44 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:51 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर में आज संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माताओं, कलाकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में राज्य की कला, संस्कृति और सिनेमा से जुड़े अनेक विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि समाज की सोच, संवेदना और संस्कृति को दिशा देने वाली प्रभावशाली विधा हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छी फिल्म समाज में जागरूकता पैदा करती है और सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करती है।

इतिहास और बदलता स्वरूप

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म “कही देबे संदेश” ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रभावी संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज छॉलीवुड फिल्में न केवल मनोरंजन प्रदान कर रही हैं, बल्कि व्यावसायिक सफलता के नए आयाम भी स्थापित कर रही हैं। ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार से छत्तीसगढ़ी फिल्मों की पहुंच व्यापक हुई है,

छत्तीसगढ़ का फिल्म परिदृश्य

मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को नई पहचान देने और स्थानीय कलाकारों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम को पुनः सक्रिय किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी वर्ष जनवरी में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली “चित्रोत्पला फिल्म सिटी” और “ट्राइबल एवं कल्चरल कन्वेंशन सेंटर” का भूमिपूजन किया गया है, 

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम और संस्कृति विभाग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह कलाकारों और रचनाकारों का मनोबल बढ़ाते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कला, संस्कृति और सिनेमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

प्रदर्शन और जन्मदिन की शुभकामनाएं

कार्यक्रम में 11 देशों में सम्मानित छत्तीसगढ़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्म “छत्तीसगढ़ का भीम – चिंताराम” का विशेष प्रदर्शन भी किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष  मोना सेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें