Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Nainital contaminated water case: दूषित पानी का क…
Jyolikot water contamination crisis (Image Source: AI Photo)
Jyolikot water contamination crisis (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय Featured

Nainital contaminated water case: दूषित पानी का कहर, छात्र और महिला की मौत, 250 से ज्यादा लोग बीमार

Nainital contaminated water case: ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग पीलिया, टायफाइड और डायरिया जैसी बीमारियों की चपेट में हैं। मृतकों में 16 वर्षीय छात्र रितेश जीना और महिला नीमा जोशी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
08 Sep 2026, 02:07 PM
उत्तराखंड

Nainital contaminated water case: ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैली बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया है। क्षेत्र में दूषित पानी के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग पीलिया, टायफाइड और अन्य संक्रमण से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में 16 वर्षीय छात्र रितेश जीना और ज्योलीकोट निवासी महिला नीमा जोशी शामिल हैं। दोनों की तबीयत दूषित पानी के कारण बिगड़ी थी।

इलाज के दौरान छात्र की मौत

ज्योलिकोट निवासी 16 वर्षीय रितेश जीना को कुछ दिन पहले उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत हुई थी। हालत लगातार बिगड़ने के बाद उसे पहले हल्द्वानी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीलिया और लिवर संक्रमण से महिला ने तोड़ा दम

वहीं, दूसरी ओर नीमा जोशी की भी दूषित पानी से फैले संक्रमण के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुखार के बाद जांच में उनके शरीर में लिवर संक्रमण और पीलिया की पुष्टि हुई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

तीन महीने से सामने आ रहे थे बीमारी के मामले

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ज्योलीकोट क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से डायरिया और संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए समय पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

लगातार बढ़ते मरीजों के बाद भी स्वास्थ्य और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। वर्तमान में क्षेत्र के कई लोग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

दूषित पेयजल की वजह से बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था की जांच, साफ पानी की उपलब्धता और संक्रमण रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें