Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक Chhattisgarh Ganja Smuggling: ओडिशा से यूपी जा रहा 20 लाख का गांजा छत्तीसगढ़ में जब्त Umar Khalid: एनएलएसआइयू में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन Azad Chowk Viral Video: पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी का सच, वायरल वीडियो का थाना प्रभारी ने किया खंडन, जानिए पूरा मामला Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली
W 𝕏 f
होम शिक्षा Nalanda University Jobs 2026: 6 विभागों में निकली…
Nalanda University faculty vacancy( Image Source:AI Photo)
Nalanda University faculty vacancy( Image Source:AI Photo)
शिक्षा Featured

Nalanda University Jobs 2026: 6 विभागों में निकली फैकल्टी वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Nalanda University Jobs 2026: प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि NET क्वालिफिकेशन अनिवार्य नहीं है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
14 Sep 2026, 11:43 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Nalanda University Jobs 2026: अगर आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का सपना देख रहे हैं और आपके पास यूजीसी NET की योग्यता नहीं है, तो भी आपके लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। बिहार के प्रतिष्ठित Nalanda University ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूनिवर्सिटी ने अपने 6 विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 को जारी किया गया था, जिसकी अंतिम तारीख 15 सितंबर है। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल तक आवेदन कर सकते हैं। 

6 विभागों में निकली हैं फैकल्टी की रिक्तियां 

नालंदा यूनिवर्सिटी बिहार के राजगीर में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। यहां पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी और रिसर्च आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च, सेमिनार और अकादमिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। 
इस भर्ती के तहत इन विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी— 
  • बुद्धिस्ट स्टडीज 
  • हिंदू स्टडीज 
  • फिलॉसफी संस्कृत 
  • डेटा साइंस और एआई साइंस, 
  • टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी स्टडीज 
  • कुल 19 फैकल्टी पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विभाग

प्रोफेसर

एसोसिएट प्रोफेसर

असिस्टेंट प्रोफेसर

कुल पद

बुद्धिस्ट स्टडीज

-

1

2

3

हिंदू स्टडीज

-

1

2

3

फिलॉसफी

1

1

2

4

संस्कृत

1

1

2

4

डेटा साइंस और एआई

1

1

1

3

साइंस, टेक एंड पॉलिसी स्टडीज

1

1

-

2

कुल

4

6

9

19

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्यता 

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड जरूरी है। 
इसके अलावा उम्मीदवार के पास— 
  • पीएचडी डिग्री या समकक्ष पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च अनुभव होना चाहिए। 
  • रिसर्च क्षेत्र में 3 से 5 प्रकाशित कार्य (बुक, रिसर्च पेपर या पॉलिसी पेपर आदि) होने चाहिए। 
  • खास बात यह है कि इस भर्ती में यूजीसी NET क्वालिफिकेशन को अनिवार्य नहीं किया गया है। यानी जिन उम्मीदवारों ने NET परीक्षा पास नहीं की है, लेकिन वे निर्धारित शैक्षणिक और रिसर्च योग्यता पूरी करते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। \
  • प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए योग्यता 

प्रोफेसर पद के लिए: 

  • मास्टर डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक। 
  • पीएचडी या पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च डिग्री। 
  • एसोसिएट प्रोफेसर या समकक्ष पद पर 3 से 7 साल का अनुभव। 
  • कम से कम 10 रिसर्च पेपर, किताब या पॉलिसी पेपर प्रकाशित होने चाहिए। 

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए: 

  • मास्टर डिग्री में 60 प्रतिशत अंक। 
  • पीएचडी या समकक्ष डिग्री। 
  • 3 से 5 साल का टीचिंग अनुभव। 
  • कम से कम 8 रिसर्च पब्लिकेशन होना जरूरी है। 

भारतीय और विदेशी उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन 

नालंदा यूनिवर्सिटी की इस भर्ती में भारतीय नागरिकों के अलावा PIO, OCI और विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आयु सीमा से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी जारी नहीं की गई है। 

आवेदन प्रक्रिया क्या है? 

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट Nalanda University Official Website पर जाना होगा। 
आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को— 
  1. अपना नाम 
  2. जन्म तिथि 
  3. मोबाइल नंबर 
  4. पता 
  5. शैक्षणिक योग्यता 
  6. टीचिंग अनुभव 
  7. रिसर्च से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। 
  8. इसके अलावा सीवी और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। 

आवेदन शुल्क और अंतिम तारीख 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म रिस्पॉन्स रिसिप्ट, सीवी और जरूरी दस्तावेजों को यूनिवर्सिटी के ईमेल आईडी पर भेजना होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें