Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सूरजपुर नन्हे मेहमान के इंतजार में था परिवार, लेकिन घर पह…
गर्भवती महिला और शिशु की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
गर्भवती महिला और शिशु की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
सूरजपुर

नन्हे मेहमान के इंतजार में था परिवार, लेकिन घर पहुंची मां-बेटे की अर्थी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में 19 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा मानिकपुरी और उसके गर्भस्थ शिशु की डिलीवरी से पहले मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए CMHO कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jun 2026, 12:24 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 07:38 AM
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां डिलीवरी से पहले 19 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा मानिकपुरी और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और CMHO कार्यालय में तनाव का माहौल बन गया।

रामनगर गांव निवासी पूजा मानिकपुरी को सुबह करीब 9 बजे लेबर पेन होने पर जिला अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की तैयारी शुरू कर दी थी और डिलीवरी की संभावित तारीख भी तय की गई थी। दोपहर तक स्थिति अचानक बिगड़ गई और महिला तथा गर्भस्थ शिशु दोनों की मौत हो गई।

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों का आरोप है कि बिना पूरी जानकारी दिए महिला को एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए डॉक्टरों पर सवाल उठाए हैं। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गरिमा सिंह के अनुसार, गर्भवती महिला पहले से ही ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित थी, जिससे शिशु तक पर्याप्त रक्त प्रवाह नहीं हो पा रहा था। ऑपरेशन से पहले एहतियातन इंजेक्शन दिया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, इंजेक्शन के बाद महिला को उल्टी हुई और वह उल्टी सांस नली में चले जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई, जिससे मौत हो गई।

परिजनों का आरोप और हंगामा

घटना के बाद मृतका के पति सूरज मानिकपुरी और अन्य परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने CMHO कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने पोस्टमॉर्टम और विस्तृत जांच के लिए अलग-अलग 4 सदस्यीय टीमों का गठन किया है। प्रशासन ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की अलग घटना

इसी बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भी एक अलग मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद स्थिति बिगड़ने पर रूप से दो बार ऑपरेशन किया गया और बाद में गर्भाशय निकालने की नौबत आ गई। गंभीर हालत में महिला को रायपुर रेफर किया गया, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में सूरजपुर सीएमएचओ कपिल देव पैंकरा का कहना है कि महिला की मौत तुरंत हो गई, इसलिए अभी कुछ ज्यादा कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह साफ हो पाएगी। अभी मामले की जांच की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें