Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम महासमुंद नशामुक्ति अभियान : गांव को नशे से बचाने निकले ग्र…
अवैध शराब के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
अवैध शराब के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
महासमुंद

नशामुक्ति अभियान : गांव को नशे से बचाने निकले ग्रामीण, अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की उठाई मांग 

ग्राम पंचायत दुर्गापाली में ग्रामीणों ने गांव को नशा एवं शराब मुक्त बनाने के लिए सामूहिक अभियान शुरू किया है। गांव में बढ़ती अवैध शराब की गतिविधियों को लेकर चिंता जताते हुए ग्रामीणों ने पहले ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से गांव में शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा सभी से इसका पालन करने की अपील की गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Jul 2026, 12:51 PM
महासमुंद
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत दुर्गापाली में ग्रामीणों ने गांव को नशा एवं शराब मुक्त बनाने के लिए सामूहिक अभियान शुरू किया है। गांव में बढ़ती अवैध शराब की गतिविधियों को लेकर चिंता जताते हुए ग्रामीणों ने पहले ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से गांव में शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा सभी से इसका पालन करने की अपील की गई। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारण गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उनका मानना है कि युवाओं में नशे की लत बढ़ने का खतरा है, जिससे घरेलू विवाद, आपसी तनाव और अन्य सामाजिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।
अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ लिखित शिकायत 
ग्रामीणों के अनुसार, बैठक के दौरान जिन लोगों पर अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप लगते रहे हैं, उन्होंने भी गांव के निर्णय का समर्थन किया था। हालांकि, इसके बाद भी अवैध शराब का निर्माण और बिक्री बंद नहीं हुई। इस स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने पहले संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच, पंच और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने भी संबंधित व्यक्ति को सामाजिक हित में यह काम छोड़ने की सलाह दी। कई बार समझाइश देने के बावजूद जब कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला, तब गांव में दोबारा बैठक बुलाई गई।  
अवैध शराब के कारोबार पर रोक  
ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की गांव में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जाए और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अवैध कार्य करने का साहस न कर सके। थाने पहुंचकर शिकायत करने वालों में सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार पटेल, शौकी लाल उरांव, चितरंजन पटेल, श्याम कुमार, धन सिंह पटेल, हरिशंकर पटेल, लीलाधर पटेल, तोकराम, गणेश, परमेश्वर पटेल, नंदकुमार पटेल, शंभू उरांव, ललित उरांव, जगदीश पटेल, रूपलाल यादव, बबलू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए  
ग्रामीणों ने प्रशासन से सहयोग की मांग की 
इस मामले में थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है और एक व्यक्ति को थाने भी लेकर आए थे। उसके पास से एक पौवा शराब बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं अवैध शराब बनाई या बेची जा रही है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि केवल आरोपों के आधार पर किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती। कानूनी कार्रवाई के लिए पर्याप्त साक्ष्य या अवैध सामग्री का बरामद होना आवश्यक है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें