Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर
W 𝕏 f
होम खेल National West Zone Junior Athletics: गोवा में छत्…
Chhattisgarh junior athletes team selection(Image Source: Keertiman Media)
Chhattisgarh junior athletes team selection(Image Source: Keertiman Media)
खेल

National West Zone Junior Athletics: गोवा में छत्तीसगढ़ के 105 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, रायपुर अकादमी के 20 एथलीट चयनित

National West Zone Junior Athletics: गोवा में होने वाली 37वीं राष्ट्रीय वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की 105 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। रायपुर एथलेटिक्स अकादमी के 20 खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में 6 राज्यों के करीब 3000 एथलीट हिस्सा लेंगे।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 02:39 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
National West Zone Junior Athletics: 27 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 37वीं राष्ट्रीय वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ दल का चयन कर लिया गया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में संचालित आवासीय एथलेटिक्स खेल अकादमी के 20 प्रतिभाशाली एथलीट छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही अकादमी के प्रशिक्षक हिमांशु चंद्राकर को अंडर-18 बालक वर्ग के मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

​6 राज्यों के 3000 एथलीट दिखाएंगे दम

छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन परविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि इस वेस्ट जोन प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, गोवा और छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों के लगभग 3000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से कुल 105 सदस्यीय एथलीट दल मैदान में उतरेगा, जिसमें 65 बालक और 40 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। दल के साथ 20 कोच एवं मैनेजर भी गोवा रवाना होंगे।  

रायपुर एथलेटिक्स अकादमी के 20 खिलाड़ी चयनित

अकादमी से चयनित खिलाड़ियों में सिद्धार्थ नागेश, ध्रुव विरेन्द्र, मनीष कुमार, संदीप कुमार, कृष्णपाल, अभिषेक, किरण ध्रुव, किरण पटेल, अनंत कुमार, पूनम, अंजली, मीनाक्षी, कुमकुम, निवेदिता, देविका यदु, अनंत कुमार, मुकुंद वर्मा, शौर्य अग्रवाल, निखिल वर्मा एवं अंश कुमार शामिल हैं।  

24 सितंबर को गोवा के लिए रवाना होगा छत्तीसगढ़ दल

​प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ का पूरा दल 24 सितंबर को गोवा के लिए रवाना होगा। खेल विभाग, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं खेल प्रेमियों ने चयनित सभी खिलाड़ियों और कोच को पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें