Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद नवा बिहान अभियान : साइबर ठगी, नशा और अपराध के खिल…
साइबर ठगी, नशा और अपराध के खिलाफ बना जनता का सुरक्षा कवच
साइबर ठगी, नशा और अपराध के खिलाफ बना जनता का सुरक्षा कवच
महासमुंद

नवा बिहान अभियान : साइबर ठगी, नशा और अपराध के खिलाफ बना जनता का सुरक्षा कवच

महासमुंद पुलिस का “नवा बिहान” अभियान साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, नशाखोरी और सामाजिक अपराधों के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता पहल है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी से सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक व ऐप से बचने और किसी भी आपात स्थिति में साइबर हेल्पलाइन 1930, www.cybercrime.gov.in, “संवाद” व्हाट्सएप हेल्पलाइन और डायल-112 का उपयोग करने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 May 2026, 11:46 AM · अपडेट: 19 Jun 2026, 01:00 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, नशाखोरी और सामाजिक अपराधों के खिलाफ महासमुंद पुलिस अब सीधे जनता के बीच पहुंचकर मजबूत सुरक्षा कवच तैयार कर रही है। “नवा बिहान” अभियान के तहत पुलिस का उद्देश्य हर नागरिक को जागरूक बनाना और गांव-शहर को सुरक्षित बनाना है। यह अभियान पुलिस और आमजन के बीच भरोसे का मजबूत पुल बनता जा रहा है। इस सप्ताह पुलिस टीम ने ग्राम भंवरपुर, पिथौरा बायपास रोड ओवरब्रिज, ग्राम सिरपुर, बी.के. बाहरा साप्ताहिक बाजार और पिथौरा गार्डन क्षेत्र में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में 800 से अधिक नागरिक, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सोशल मीडिया सुरक्षा, फर्जी प्रोफाइल, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी ट्रेडिंग ऐप, सेक्सटॉर्शन और एपीके फाइल से होने वाली ठगी के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बताया गया कि अनजान लिंक या संदिग्ध एप डाउनलोड करने से पहले उसकी पूरी जांच जरूरी है।

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर चेतावनी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस, सीबीआई या न्यायिक अधिकारी वीडियो कॉल पर डराकर पैसे नहीं मांगता। यदि कोई व्यक्ति खुद को सरकारी अधिकारी बताकर रकम ट्रांसफर करने को कहे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और किसी भी परिस्थिति में पैसे न भेजें। साइबर ठगी की स्थिति में नागरिकों को तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई। साथ ही नजदीकी थाना या साइबर थाना में भी सूचना देने को कहा गया।

“संवाद” हेल्प डेस्क और डायल-112 सेवा

महासमुंद पुलिस का शिकायत हेल्प डेस्क “संवाद” (व्हाट्सएप 94792-29939) को भी प्रचारित किया गया, जहां नागरिक गुप्त सूचना या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आपात स्थिति में डायल-112 सेवा का उपयोग करने की अपील भी की गई।

नशा और अपराध के खिलाफ सामाजिक जागरूकता

अभियान में नशा मुक्ति पर जोर देते हुए पुलिस ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नागरिकों से अपील की गई कि वे नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे आएं और सुरक्षित समाज निर्माण में सहयोग करें। “नवा बिहान” अभियान अब केवल जागरूकता नहीं, बल्कि सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज की दिशा में एक मजबूत पहल बन चुका है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें