Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम विदेश नाव हादसा : 15 भारतीय पर्यटकों के शव हो ची मिन्ह …
वियतनाम नाव हादसा
वियतनाम नाव हादसा
विदेश Featured

नाव हादसा : 15 भारतीय पर्यटकों के शव हो ची मिन्ह सिटी भेजे गए, अपनों को सौंपने की प्रक्रिया तेज

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के शवों को हो ची मिन्ह सिटी ले जाया जा रहा है। भारतीय दूतावास और वियतनामी प्रशासन मिलकर शवों को जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। हादसे में घायल कई भारतीयों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

कीर्तिमान न्यूज
13 Jul 2026, 10:11 AM
वियतनाम
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद अब राहत और शवों को स्वदेश लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीरों को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी ले जाया जा रहा है। 
भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम तक सभी शव हो ची मिन्ह सिटी पहुंच जाएंगे, जहां जरूरी कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें जल्द से जल्द भारत में उनके परिवारों के पास भेजा जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास की टीमें लगातार ग्राउंड पर एक्टिव हैं। 

शवों को भारत भेजने तैयारी 

विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि भारतीय राजनयिक स्थानीय प्रशासन और वियतनामी अधिकारियों के साथ हर पल का समन्वय बनाए हुए हैं। वियतनाम सरकार ने भी इस हादसे पर संवेदना जताते हुए भरोसा दिया है कि कागजी कार्रवाई को बिना किसी देरी के पूरा किया जाएगा और शवों को भारत भेजने के लिए हर संभव मदद दी जा रही है। हादसे में जीवित बचे भारतीयों को लेकर राहत की खबर सामने आई है। 

शवों को देश लाने की तैयारी 
घायलों को भारत के लिए रवाना 

वियतनाम में भारतीय दूतावास के अनुसार, नाव दुर्घटना में घायल हुए 15 भारतीय नागरिकों का इलाज पूरा हो चुका है। डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे भारत वापसी की राह पर हैं। इसके अलावा, गंभीर रूप से घायल हुए दो अन्य भारतीयों में से भी एक की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। उन्हें भी डिस्चार्ज कर भारत के लिए रवाना कर दिया गया है। 

पहली प्राथमिकता घायलों का उपचार 

हालांकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल भारतीय नागरिक अभी भी फु क्वोक के स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है, जहां उनका इलाज चल रहा है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता इस समय पीड़ित परिवारों को संबल देना और वियतनामी प्रशासन के सहयोग से राहत कार्यों को बिना किसी रुकावट के अंजाम देना है। 

पीड़ित परिजनों को ना हो परेशानी 

गौरतलब है कि शनिवार को वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के करीब पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक हादसे का शिकार हो गई थी। इस अप्रत्याशित घटना में 15 भारतीयों की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सरकार और स्थानीय एजेंसियां अब इस कोशिश में जुटी हैं कि पीड़ितों के परिजनों को इस संकट की घड़ी में प्रशासनिक स्तर पर कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें