Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर नया स्वरूप : 14 करोड़ से सजा सरोना रेलवे स्टेशन, …
सरोना रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप
सरोना रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप
रायपुर

नया स्वरूप : 14 करोड़ से सजा सरोना रेलवे स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं के साथ PM मोदी करेंगे आज लोकार्पण

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सरोना रेलवे स्टेशन को 14 करोड़ रुपए की लागत से नए स्वरूप में तैयार किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। स्टेशन में नए कॉनकोर्स भवन, लिफ्ट, फुट ओवरब्रिज, यात्री सुविधाएं और छत्तीसगढ़ की लोक कला से सजा आकर्षक परिसर विकसित किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 12:17 PM · अपडेट: 17 Jul 2026, 04:18 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के तीन रेलवे स्टेशन भी नई सुविधाओं के साथ यात्रियों को समर्पित किए जाएंगे। इनमें रायपुर का सरोना रेलवे स्टेशन, चांपा और बालोद स्टेशन शामिल हैं। रायपुर स्थित सरोना रेलवे स्टेशन को करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। 

पुनर्विकास के बाद स्टेशन में यात्रियों की सुविधा और बेहतर यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई नए निर्माण कार्य किए गए हैं। स्टेशन परिसर में 95 वर्गमीटर का नया कॉनकोर्स भवन, करीब 2000 वर्गमीटर का विकसित सर्कुलेटिंग एरिया, नया फुट ओवरब्रिज, 7 प्लेटफॉर्म शेल्टर और 2800 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन का काम पूरा किया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ स्टेशन परिसर

नए स्वरूप में तैयार सरोना स्टेशन में यात्रियों के लिए दो लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, दूसरा प्रवेश द्वार, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्टेशन परिसर को आकर्षक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की लोक कला की झलक भी शामिल की गई है। इससे स्टेशन का सौंदर्य बढ़ने के साथ ही स्थानीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

पुनर्विकास के दौरान बचाए गए पुराने पेड़

सरोना स्टेशन के विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। निर्माण के दौरान छह से अधिक पुराने पेड़ों को संरक्षित रखा गया है। इनमें एक पेड़ प्लेटफॉर्म के बीच में मौजूद है, जो अब स्टेशन की खास पहचान बन गया है। इसके अलावा परिसर के तीन अन्य बड़े पेड़ों को भी सुरक्षित रखा गया है।

सीएम साय ने बताया विकसित भारत की पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमृत भारत स्टेशन योजना को रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से रेलवे स्टेशन आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय रेलवे तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रही है। बेहतर यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय अधोसंरचना के जरिए विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिल रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें