📅 Thursday, 14 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
छतमार गिरोह का भंडाफोड़ : राजनांदगांव पुलिस ने जेल से खींच निकाला मास्टरमाइंड रील का शौक : दोस्त बनाता रहा रील और नदी में समा गया युवक, कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा शिविर में विवाद : 16 पंचायतों का बड़ा फैसला, तहसीलदार को हटाने तक आंदोलन की चेतावनी गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज भड़की आग : गतौरा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप छतमार गिरोह का भंडाफोड़ : राजनांदगांव पुलिस ने जेल से खींच निकाला मास्टरमाइंड रील का शौक : दोस्त बनाता रहा रील और नदी में समा गया युवक, कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा शिविर में विवाद : 16 पंचायतों का बड़ा फैसला, तहसीलदार को हटाने तक आंदोलन की चेतावनी गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज भड़की आग : गतौरा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप
W 𝕏 f 🔗
होम महासमुंद NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन,…
NSUI ने किया पुतला दहन
NSUI ने किया पुतला दहन
महासमुंद

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने रायपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शाहबाज़ राजवानी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। NSUI ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कीर्तिमान न्यूज
14 May 2026, 04:11 PM
📍 महासमुंद
NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध के बीच अब रायपुर में भी छात्र संगठन NSUI ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष शाहबाज़ राजवानी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले की कड़ी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

व्यवस्था पर सवाल 

NSUI जिलाध्यक्ष शाहबाज़ Rajwani ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है, जिसका खामियाजा लाखों मेहनती छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग उठाई गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें