Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा NEET रिजल्ट पर फिर बवाल: 305 की जगह 64, 522 की जग…
NEET रिजल्ट गड़बड़ी
NEET रिजल्ट गड़बड़ी
शिक्षा

NEET रिजल्ट पर फिर बवाल: 305 की जगह 64, 522 की जगह 95 अंक देने का आरोप

NEET UG 2026 री-नीट रिजल्ट को लेकर विवाद बढ़ गया है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के छात्रों ने NTA पर कम अंक देने का आरोप लगाया है। छात्रों का दावा है कि OMR शीट और आंसर-की के अनुसार उनके नंबर ज्यादा होने चाहिए थे। दोनों मामलों में हाई कोर्ट सुनवाई करेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 04:56 PM
नई दिल्ली

नीट परीक्षा से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जहां छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर री-नीट UG 2026 रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के छात्रों ने दावा किया है कि उनके अनुमानित अंकों के मुकाबले रिजल्ट में काफी कम नंबर दिए गए हैं। अब दोनों मामलों में कोर्ट सुनवाई करेगा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेपर लीक के आरोपों के बाद आयोजित री-नीट परीक्षा के रिजल्ट पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि आंसर-की और OMR शीट के हिसाब से उनके अंक ज्यादा होने चाहिए थे। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के दो मेडिकल उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि उनके अनुमानित स्कोर और NTA द्वारा जारी किए गए नंबरों में बड़ा अंतर है। 

305 अंक बनने थे, मिले सिर्फ 64 नंबर

छात्रों ने इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का रुख किया है। दोनों मामलों में अदालत ने सुनवाई की मांग स्वीकार कर ली है। हाई कोर्ट ने झाबुआ जिले के छात्र लोकेंद्र सिंह खाड़िया की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। छात्र का दावा है कि उसकी OMR शीट और NTA की आंसर-की के अनुसार उसे 305 अंक मिलने चाहिए थे, लेकिन जारी रिजल्ट में केवल 64 अंक दिए गए। मामले की सुनवाई इंदौर बेंच में हुई, जहां केंद्र सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख तय की है।

महाराष्ट्र के छात्र ने भी लगाए रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप

महाराष्ट्र के बीड जिले के NEET UG उम्मीदवार सोहम नितिन गावटे ने भी रिजल्ट को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। छात्र का आरोप है कि उसकी OMR शीट और आधिकारिक आंसर-की के आधार पर उसे 522 अंक मिलने चाहिए थे, लेकिन NTA ने स्कोरकार्ड में केवल 95 अंक दिखाए। याचिकाकर्ता सोहम गावटे के अनुसार, री-नीट परीक्षा में उसने 148 सवालों के जवाब दिए थे। इनमें से 136 उत्तर सही और 12 गलत थे। NEET की मार्किंग स्कीम के हिसाब से उसका स्कोर 522 अंक होना चाहिए था, लेकिन परिणाम में काफी कम अंक मिले।

NTA से जवाब नहीं मिलने पर कोर्ट पहुंचा छात्र

सोहम गावटे ने बताया कि उसने NTA को ईमेल के जरिए रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर स्पष्टीकरण और सुधार की मांग की थी। लेकिन जवाब नहीं मिलने के बाद उसने वकीलों के माध्यम से बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच में याचिका दायर की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अनुमति दे दी है।

पेपर लीक के बाद कराई गई थी दोबारा परीक्षा

NEET UG की मूल परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 21 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा परीक्षा आयोजित की गई और 16 जुलाई को इसका परिणाम जारी किया गया। अब रिजल्ट में  गड़बड़ी के आरोपों पर अदालत में सुनवाई होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें