Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय NEET सुधार आंदोलन : पुलिस कार्रवाई पर तुरंत सुनवा…
NEET प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज मामला
NEET प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज मामला
राष्ट्रीय Featured

NEET सुधार आंदोलन : पुलिस कार्रवाई पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- वीडियो देखने का समय नहीं

दिल्ली में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सेंटर फॉर जस्टिस एंड पीस की याचिका पर अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि केवल वीडियो देखने के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकती।

प्रकाशित: 22 Jul 2026, 12:40 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:50 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी दिल्ली में NEET को लेकर संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुँच गया है। हालांकि, शीर्ष अदालत से प्रदर्शनकारियों को फिलहाल कोई तत्काल राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को हुए इस वाकये पर तुरंत सुनवाई करने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। सेंटर फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस पूरे घटनाक्रम में तुरंत दखल देने की अपील की गई थी। 

दलील को स्वीकार करने से किया मना 

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से आग्रह किया कि पुलिस की कार्रवाई से जुड़े वीडियो फुटेज देखकर मामले का स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लिया जाए। वकील का तर्क था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया है और इसके पुख्ता सबूत इन वीडियो में मौजूद हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील की इस दलील को स्वीकार करने से मना कर दिया। 

वीडियों देखने का समय नहीं 

सीजेआई ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अदालत के पास इस तरह वीडियो देखने के लिए समय उपलब्ध नहीं है। पीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए वकील से कहा कि ऐसी मांग करके वे न तो न्यायालय का समय व्यर्थ करें और न ही अपना समय गंवाएं। अदालत ने साफ किया कि केवल वीडियो देखकर इस तरह की कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकती और फिलहाल इस मामले में किसी आपात सुनवाई की आवश्यकता नहीं प्रतीत होती। 

आदेश जारी करने से किया इनकार 

याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्र कोई उपद्रव नहीं कर रहे थे, बल्कि वे देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की प्रक्रिया में व्यापक सुधार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग उठा रहे थे। छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में ऐसी पारदर्शिता लाई जाए ताकि भविष्य में किसी भी तरह की धांधली या अनियमितता की गुंजाइश न रहे। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इन तर्कों पर फिलहाल कोई भी अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें