Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय लापरवाही : स्कूल की लापरवाही से छात्र घायल, पिता …
मुरैना स्कूल में घायल छात्र मामला
मुरैना स्कूल में घायल छात्र मामला
राष्ट्रीय

लापरवाही : स्कूल की लापरवाही से छात्र घायल, पिता ने प्रधानाध्यापिका पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

मुरैना के चंबल कॉलोनी स्थित प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय में छात्र की अंगुली घायल होने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने विद्यालय स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापिका पर शिकायत के दौरान अभद्र व्यवहार और बच्चों की टीसी काटने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 11:50 AM · अपडेट: 28 Jul 2026, 11:43 PM
मुरैना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

विकासखंड क्षेत्र में स्थित चंबल कॉलोनी के प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय में छात्र के घायल होने का मामला अब विवाद का रूप लेता जा रहा है। छात्र के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में हुई घटना के दौरान स्टाफ की अनदेखी के कारण छात्र की अंगुली में गहरी चोट आई, जिससे काफी खून बह गया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद जब उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से मामले की शिकायत की तो उनकी समस्या सुनने के बजाय उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। इस घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है और उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, वनखंडी रोड स्थित वीडियो वाली गली निवासी मनोज राठौर के तीन बच्चे चंबल कॉलोनी स्थित प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। इनमें विकाश कक्षा 1, दिलीप कक्षा 3 और मानसी कक्षा 8 की छात्रा है।

दरवाजे से उतरते समय हुआ हादसा

 मनोज राठौर का आरोप है कि 13 जुलाई को उनका बेटा विद्यालय में दरवाजे से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान स्कूल स्टाफ की लापरवाही के कारण छात्र की अंगुली गंभीर रूप से घायल हो गई। चोट इतनी गहरी थी कि अंगुली से काफी मात्रा में खून निकलने लगा। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद बच्चे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे और यदि कोई हादसा हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

पिता से अभद्र व्यवहार का आरोप

छात्र के पिता मनोज राठौर का कहना है कि जब वह अपने बच्चे के साथ हुई घटना की शिकायत लेकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीरू शर्मा के पास पहुंचे तो उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी गई। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने शिकायत सुनने के बजाय उनके साथ रूप से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जवाब देते हुए कहा कि “जो करना है कर लो, नौकरी मैंने अपनी दम पर की है, आपकी दम पर नहीं।” मनोज राठौर का यह भी आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रधानाध्यापिका ने उनके बच्चों की टीसी काटने की धमकी दी। इस व्यवहार से नाराज होकर उन्होंने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने का निर्णय लिया।

कलेक्टर को सौंपा आवेदन

मामले को लेकर छात्र के पिता ने मुरैना कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आवेदन में घटना की पूरी जानकारी देते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मनोज राठौर का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ भी ऐसी घटना हो सकती है। इस बीच, मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है, जिसके बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

स्कूल सुविधाओं काआरोप

छात्र के पिता ने विद्यालय में अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि स्कूल में बच्चों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। मनोज राठौर के अनुसार, विद्यालय में पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने जब इन समस्याओं को लेकर विद्यालय प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया तो उन्हें डांट-फटकार और धमकियों का सामना करना पड़ा। अभिभावक का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार

फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिक्षा विभाग की ओर से जांच या कार्रवाई को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, अभिभावक लगातार मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें