Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार Nepal Flood: तीन और भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू, …
Rescue of Indians in Nepal floods (Image Source: akashvani)
Rescue of Indians in Nepal floods (Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

Nepal Flood: तीन और भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू, 275 अब भी लापता

Nepal Flood: नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशुली बाजार से पांच वर्षीय बच्चे समेत तीन और भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया। अब तक 169 भारतीयों का रेस्क्यू हो चुका है, जबकि 275 अभी भी लापता हैं।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
05 Sep 2026, 10:30 AM
नई दिल्ली
Nepal Flood: नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशुली बाजार इलाके में राहत और बचाव अभियान के दौरान पांच साल के बच्चे समेत तीन और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इसके साथ ही नेपाल से अब तक रेस्क्यू किए गए भारतीय नागरिकों की संख्या 169 पहुंच गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी 275 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना है। 
सरकार उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि 1,907 भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से चीन से नेपाल पहुंच चुके हैं।काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास इन लोगों की स्वदेश वापसी के लिए हवाई सेवाओं की व्यवस्था कर रहा है। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में फिलहाल कोई भारतीय यात्री फंसा नहीं है। 

नेपाल को 95 टन राहत सामग्री भेज चुका भारत 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले महीने 26 तारीख को नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत की ओर से करीब 95 टन राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। भारत ने राहत एवं बचाव कार्यों में नेपाल को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल सरकार की जरूरतों के आधार पर भारत की ओर से सहायता जारी रहेगी। आने वाले दिनों में नेपाल के अनुरोध पर अतिरिक्त फोरेंसिक किट, बेली ब्रिज और अन्य जरूरी सामग्री भेजने की भी तैयारी है। 

नेपाल में 1,340 से ज्यादा लोगों की मौत 

बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल में मृतकों का आंकड़ा 1,340 के पार पहुंच गया है। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रहे हैं और कई जगहों से शव बरामद किए जा रहे हैं। आपातकालीन टीमों ने अब तक 12,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। हालांकि, राहत एवं बचाव अभियान अभी जारी है और करीब 5,000 लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। प्रभावित इलाकों में लापता लोगों की तलाश के लिए टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें