Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Nepal Hydropower: नेपाल में जलवायु परिवर्तन के खत…
Impact of floods on the Nepal hydropower project (Image Source: social media)
Impact of floods on the Nepal hydropower project (Image Source: social media)
राष्ट्रीय Featured

Nepal Hydropower: नेपाल में जलवायु परिवर्तन के खतरे से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर बड़ा संकट

Nepal Hydropower: नेपाल में अचानक आई बाढ़ और पिघलते ग्लेशियरों ने स्वच्छ ऊर्जा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे भारत और बांग्लादेश के बीच बिजली निर्यात भी प्रभावित हुआ है।

कीर्तिमान न्यूज
10 Sep 2026, 03:28 PM
नेपाल
Nepal Hydropower: हिमालय की गोद में बसे नेपाल की बड़ी ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं पर प्रकृति का कहर भारी पड़ता दिख रहा है। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में आई भयानक अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और तेजी से पिघलते ग्लेशियरों ने नेपाल के जलविद्युत क्षेत्र को तगड़ा झटका दिया है। जो पनबिजली परियोजनाएं कल तक नेपाल के आर्थिक भविष्य की रीढ़ मानी जा रही थीं, आज उनकी सुरक्षा और टिकाऊपन पर ही गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नेपाल पिछले कुछ वर्षों से अपनी नदियों की जलशक्ति को भुनाने के लिए हाइड्रोपावर सेक्टर में भारी-भरकम निवेश कर रहा है। 

आपदा का सबसे बड़ा असर व्यापार पर 

देश का लक्ष्य न केवल घरेलू जरूरतें पूरी करना था, बल्कि पड़ोसी देशों को बिजली बेचकर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी था। लेकिन हालिया प्राकृतिक आपदाओं ने यह साफ कर दिया है कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों के आगे ये बहुआयामी परियोजनाएं बेहद संवेदनशील और असुरक्षित हैं। इस आपदा का सबसे बड़ा असर क्षेत्रीय ऊर्जा व्यापार पर पड़ा है। नेपाल से भारत के रास्ते बांग्लादेश तक होने वाला बहुचर्चित जलविद्युत निर्यात फिलहाल पूरी तरह ठप हो गया है। 

नेपाल में बाढ़
करारों पर अनिश्चितता के बादल 

दक्षिण एशिया में ग्रिड कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग के लिहाज से इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आपूर्ति रुकने से जहां संबंधित कंपनियों और सरकारों के बीच हुए समझौतों पर असर पड़ रहा है, वहीं भविष्य के नए बिजली करारों पर भी अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। पर्यावरणविदों और भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि यह संकट रातों-रात पैदा नहीं हुआ है। हिमालयी इलाकों में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिससे ग्लेशियर झीलें खतरनाक स्तर तक भर जाती हैं। इसके फटने से 'मॉन्स्टर फ्लड' यानी विकराल बाढ़ जैसी स्थितियां बन रही हैं। 

सुरक्षा मानकों की जाए मूल्यांकन  

विशेषज्ञों का साफ मानना है कि अब समय आ गया है जब जलविद्युत परियोजनाओं के डिजाइन, लोकेशन और सुरक्षा मानकों का नए सिरे से कड़ा मूल्यांकन किया जाए। यदि समय रहते इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और जलवायु-अनुकूल नहीं बनाया गया, तो भविष्य में नेपाल को और भी बड़े आर्थिक और बुनियादी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें