Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › बस्तर में बदलाव की नई तस्वीर, सेवा डेरा से महिलाओ…
सेवा डेरा बना आत्मनिर्भरता का केंद्र, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
सेवा डेरा बना आत्मनिर्भरता का केंद्र, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
राज्य सरकार

बस्तर में बदलाव की नई तस्वीर, सेवा डेरा से महिलाओं को मिलेगा रोजगार

ग्राम पंचायत कामानार के सेवा डेरा का निरीक्षण कर सीईओ खन्ना ने ग्रामीणों को एक ही स्थान पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। महिलाओं के इमली और महुआ लड्डू प्रसंस्करण इकाई के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

क
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 06:11 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:13 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बस्तर जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, आज बदलाव और विकास की कहानी लिख रहा है। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत नेतानार में स्थापित शहीद वीर गुंढाधुर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र ग्रामीणों खासकर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और हुनर को निखारने का नया माध्यम बन रहा है। 
ग्राम पंचायत नेतानार के सीआरपीएफ कैम्प में संचालित सेवा डेरा में जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना ने सिलाई मशीन प्रशिक्षण, ढेकी से चावल निर्माण एवं इमली चपाती निर्माण जैसी गतिविधियों का अवलोकन किया। 

महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

इस दौरान महिला समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए सीईओ खन्ना ने कहा कि महिलाओं के प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणादायक हैं और इन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए उत्पादन (प्रोडक्शन) यूनिट स्थापित करने की पहल करने के निर्देश दिए, ताकि प्रशिक्षित महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और नियमित आय के बेहतर अवसर मिल सकें। साथ ही समूह आधारित उत्पादन, गुणवत्ता सुधार और उत्पादों के विपणन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

सेवा डेरा से ग्रामीणों को मिलेंगी कई सुविधाएं

इसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत कामानार में स्थित कैंप परिसर के सेवा डेरा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूह की दीदियों से ‘सेवा डेरा’ की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा इसकी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सेवा डेरा के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इमली प्रसंस्करण इकाई एवं महुआ लड्डू प्रसंस्करण इकाई स्थापित किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि इन इकाइयों की स्थापना से स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस पर खन्ना ने प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें