Sunday, 02 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : ओडिशा से 26.8 किलो गांजा ला रहे चार तस्कर गिरफ्तार, कार और पायलट बाइक जब्त न्यायिक रिमांड : स्कूल में शर्मनाक हरकत, छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पाठक गिरफ्तार सेंट्रल जेल में नशे की सप्लाई का खुलासा, प्याज और साबुन में छिपाकर पहुंचाए जा रहे थे प्रतिबंधित सामान खुलासा : राजपुर अस्पताल में नियमों की अनदेखी, ऑडिट रिपोर्ट में खरीद और भुगतान पर सवाल मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत रायपुर पुलिस कॉलोनी में डीसीपी के गनमैन आरक्षक की जहर सेवन से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच कार्रवाई : ओडिशा से 26.8 किलो गांजा ला रहे चार तस्कर गिरफ्तार, कार और पायलट बाइक जब्त न्यायिक रिमांड : स्कूल में शर्मनाक हरकत, छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पाठक गिरफ्तार सेंट्रल जेल में नशे की सप्लाई का खुलासा, प्याज और साबुन में छिपाकर पहुंचाए जा रहे थे प्रतिबंधित सामान खुलासा : राजपुर अस्पताल में नियमों की अनदेखी, ऑडिट रिपोर्ट में खरीद और भुगतान पर सवाल मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत रायपुर पुलिस कॉलोनी में डीसीपी के गनमैन आरक्षक की जहर सेवन से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम बिलासपुर नया दौर : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्सलेन, 20…
रायपुर-बिलासपुर सिक्सलेन हाईवे परियोजना का प्रतिकात्मक फोटो
रायपुर-बिलासपुर सिक्सलेन हाईवे परियोजना का प्रतिकात्मक फोटो
बिलासपुर Featured

नया दौर : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्सलेन, 2000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का DPR तैयार

NHAI ने रायपुर-बिलासपुर कॉरिडोर को सिक्सलेन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सिमगा-बिलासपुर (NH-130) और दर्रीघाट-बिल्हा (NH-49) मार्ग के लिए DPR तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी गई है। लगभग 1500-2000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से ट्रैफिक जाम कम होगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और औद्योगिक परिवहन को नई रफ्तार मिलेगी।

कीर्तिमान न्यूज
02 Aug 2026, 08:15 AM
बिलासपुर
मध्य छत्तीसगढ़ और बिलासपुर संभाग की आर्थिक व परिवहन व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक बड़े मेगा प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को देखते हुए अब एनएच-130 (सिमगा से बिलासपुर) और एनएच-49 (दर्रीघाट से बिल्हा) को सिक्सलेन एक्सप्रेसवे में तब्दील करने की योजना है। इस नए विस्तार के बाद बिलासपुर से रायपुर (टाटीबंद) तक का पूरा रास्ता पूरी तरह सिक्सलेन हो जाएगा। 
एनएचएआई ने इस पूरे प्रोजेक्ट की Detailed Project Report (DPR) तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दी है। अनुमान के मुताबिक, इस वृहद प्रोजेक्ट पर करीब 1500 से 2000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बिलासपुर-रायपुर और दर्रीघाट-टांटीबंद मार्ग राज्य की सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक धमनियों में से एक हैं।

खत्म होगी जाम की समस्या

  • 24 घंटे भारी आवाजाही: इस रूट पर दिन-रात हजारों की संख्या में भारी मालवाहक गाड़ियां, यात्री बसें और निजी वाहन दौड़ते हैं।

  • सुरक्षा में सुधार: वर्तमान में सड़क फोरलेन होने के बावजूद प्रमुख चौराहों और औद्योगिक इलाकों के पास अक्सर लंबा जाम लग जाता है। सड़क चौड़ी होने से हादसों के खतरे में भारी कमी आएगी।

  • सीधा फायदा: दर्रीघाट से सिक्सलेन होकर यह मार्ग टांटीबंद (रायपुर) पहुंचेगा और वहां से सीधे रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130CD) से जुड़ जाएगा।

  • शहरों को राहत: कोरबा और रायगढ़ का इंडस्ट्रियल व कोयला ट्रैफिक दर्रीघाट से होते हुए बिना बिलासपुर या रायपुर शहर के भीतर प्रवेश किए सीधे विशाखापत्तनम पोर्ट तक निकल सकेगा।

  • सुविधाविवरण / लाभ
    अलग-अलग लेनभारी मालवाहक गाड़ियों और तेज रफ्तार गाड़ियों के लिए अलग लेन होगी, जिससे ओवरटेकिंग के समय होने वाले हादसों पर रोक लगेगी।
    फ्लाईओवर व अंडरपासघनी आबादी वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर नए फ्लाईओवर और व्हीकुलर अंडरपास (VUP) बनाए जाएंगे ताकि स्थानीय और हाईवे का ट्रैफिक अलग रहे।
    समय की बचतव्यापारिक परिवहन को रफ्तार मिलेगी और आम यात्रियों का सफर ज्यादा सुरक्षित व सुगम होगा।
    क्या कहते हैं जिम्मेदार?
    "सड़क पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए दर्रीघाट से टांटीबंद और सिमगा-बिलासपुर मार्ग को सिक्सलेन बनाने के लिए DPR तैयार कर मंत्रालय को भेज दिया गया है। केंद्र से हरी झंडी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य की आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" — राजेश्वर सूर्यवंशी, प्रोजेक्ट मैनेजर, NHAI
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    गाइए और छा जाइए
    कलमकार
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    भारत
    विदेश
    राजनीति
    मनोरंजन
    खेल
    तकनीक
    कारोबार
    शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें