Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
W 𝕏 f
होम शिक्षा नई शुरुआत : 366 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉल…
दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य
दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य
शिक्षा

नई शुरुआत : 366 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज, दंतेवाड़ा में इसी साल शुरू होगी पढ़ाई

दंतेवाड़ा में शासकीय मेडिकल कॉलेज की शुरुआत इसी शैक्षणिक सत्र से होने की तैयारी है। पहले चरण में MBBS की 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 366 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के स्थायी परिसर का निर्माण चितालंका में जारी है, जबकि शुरुआत अस्थायी परिसर से की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 11:19 AM
दंतेवाड़ा
दक्षिण बस्तर के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। दंतेवाड़ा में शासकीय मेडिकल कॉलेज की शुरुआत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी शैक्षणिक सत्र से कॉलेज शुरू करने की दिशा में पहली अहम बैठक आयोजित की गई है। मेडिकल कॉलेज के शुरुआती सत्र में एमबीबीएस की 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 
नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) की टीम के निरीक्षण और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज का संचालन औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। परिसर दंतेवाड़ा में बनने वाला मेडिकल कॉलेज करीब 32 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण पर लगभग 366 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, कॉलेज के लिए गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। 

अस्थायी परिसर में जुटाई जा रही सुविधाएं

स्थायी भवन तैयार होने तक टेकनार मार्ग स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को अस्थायी मेडिकल कॉलेज परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए जरूरी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। बस्तर संभाग आयुक्त ने हाल ही में अस्थायी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, यहां कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, छात्रावास और अन्य आवश्यक सुविधाएं मेडिकल कॉलेज के तय मानकों के अनुसार विकसित की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के पहले डीन डॉ. टीकू सिन्हा की निगरानी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कॉलेज संचालन के लिए जरूरी संसाधन और बजट उपलब्ध कराया जा रहा है।

चितालंका में बनेगा स्थायी परिसर

मेडिकल कॉलेज का स्थायी भवन दंतेवाड़ा के चितालंका में बनाया जाएगा। इसके लिए जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 366 करोड़ रुपए की प्रारंभिक स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान में परिसर की बाउंड्री वॉल निर्माण का काम जारी है। स्थायी भवन बनने में समय लगने को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले चरण में अस्थायी परिसर से कॉलेज शुरू करने का फैसला लिया है। कॉलेज में प्राध्यापक, विशेषज्ञ चिकित्सक, तकनीकी कर्मचारी और अन्य स्टाफ की नियुक्ति राज्य स्तर से की जाएगी। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से बस्तर क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा। 

जिला अस्पताल बनेगा शिक्षण अस्पताल 

पहले शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस की 50 सीटों पर प्रवेश होगा। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था भी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के संचालन के साथ ही दंतेवाड़ा जिला अस्पताल को शिक्षण अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलने के साथ मेडिकल छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिल सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें