Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेल NGT की सख्ती : रायपुर समेत तीन क्रिकेट स्टेडियमों…
NGT Action: रायपुर स्टेडियम पर रोक
NGT Action: रायपुर स्टेडियम पर रोक
खेल

NGT की सख्ती : रायपुर समेत तीन क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर लगी रोक

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में सख्त कदम उठाते हुए देश के तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। भूजल के उपयोग और जल प्रबंधन व्यवस्था को लेकर जारी नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jul 2026, 12:18 PM · अपडेट: 12 Jul 2026, 12:29 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में सख्त कदम उठाते हुए देश के तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। भूजल के उपयोग और जल प्रबंधन व्यवस्था को लेकर जारी नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है। अब इन स्टेडियमों में एनजीटी की अनुमति के बिना कोई भी खेल आयोजन नहीं हो सकेगा।

खेल परिसरों को जल संरक्षण के नियमों का पालन 

ऐसे समय में बड़े खेल परिसरों को जल संरक्षण के नियमों का पालन करना जरूरी है। अधिकरण ने स्टेडियमों में पानी के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) और वर्षा जल संचयन (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग) जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। एनजीटी के अनुसार, केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) और अधिकरण की ओर से संबंधित स्टेडियमों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। इन नोटिसों में मैदान और पिच के रखरखाव में इस्तेमाल होने वाले पानी के स्रोत तथा जल प्रबंधन से जुड़ी जानकारी मांगी गई थी।    

 तीनों स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर रोक 

एनजीटी के अंतरिम आदेश का असर रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पड़ा है। इन तीनों स्टेडियमों में फिलहाल खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। एनजीटी ने सुनवाई के दौरान कहा कि देश के कई हिस्सों में जल संकट गंभीर रूप ले रहा है।

पानी के स्रोत तथा जल प्रबंधन से जुड़ी जानकारी मांगी  

 इससे पहले अप्रैल महीने में एनजीटी ने देश के छह प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों से जल उपयोग और प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी मांगी थी। इसमें रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, लखनऊ का भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, कटक का बाराबती स्टेडियम, जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम और मुंबई का डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम शामिल थे।इसके बावजूद रायपुर, जयपुर और मुंबई के स्टेडियमों ने अब तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें