Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग
W 𝕏 f
होम › बालोद › NH-30 Road Blockade : RTO चेकिंग से नाराज ट्रक ड्…
NH-30 Road Blockade
NH-30 Road Blockade
बालोद

NH-30 Road Blockade : RTO चेकिंग से नाराज ट्रक ड्राइवरों ने रोका हाईवे, बदसलूकी का आरोप

NH-30 Road Blockade : बालोद जिले में रविवार को RTO की चेकिंग के विरोध में ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। ग्राम मुजालगोंदी के पास ड्राइवरों ने अपने वाहन सड़क के बीच खड़े कर आवागमन रोक दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Aug 2026, 06:58 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 09:27 AM
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
NH-30 Road Blockade: बालोद जिले में रविवार को RTO की चेकिंग के विरोध में ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। ग्राम मुजालगोंदी के पास ड्राइवरों ने अपने वाहन सड़क के बीच खड़े कर आवागमन रोक दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

RTO से जुड़े अधिकारी पर मारपीट का आरोप

एक ट्रक ड्राइवर ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान RTO विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। ड्राइवर का यह भी कहना है कि अधिकारी ट्रक में लोड सामान से संबंधित बिल्टी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य ट्रक ड्राइवरों में भी आक्रोश फैल गया। 

माफी और अवैध वसूली रोकने की मांग

प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों ने संबंधित RTO अधिकारी से माफी मांगने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली बंद करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी रखी। ड्राइवरों का कहना था कि वे केवल अपने साथ हुई कथित ज्यादती के खिलाफ न्याय मांग रहे हैं।
    NH-30चक्काजाम 

 सुबह नौ बजे शुरू हुआ प्रदर्शन

नाराज ट्रक ड्राइवरों और हेल्परों ने सुबह करीब नौ बजे नेशनल हाईवे-30 पर वाहन खड़े कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हाईवे से गुजरने वाले लोगों और दूसरे वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। 

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायत सुनी। काफी देर तक समझाइश और चर्चा का दौर चलता रहा। इस दौरान हाईवे पर यातायात बहाल कराने के प्रयास भी किए गए।

एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर समाप्त किया जाम

अधिकारियों की समझाइश के बाद ट्रक ड्राइवरों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे चक्काजाम समाप्त कर दिया गया और हाईवे NHपर यातायात सामान्य हुआ। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे।

आरोपों की जांच के बाद होगी कार्रवाई

ट्रक ड्राइवरों की ओर से लगाए गए आरोपों की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और शिकायत की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की  बात कही गई है।  

इन्हे भी पढ़ें:-

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें