Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के बेटे करमुल्…
छपरा में NIA की छापेमारी
छपरा में NIA की छापेमारी
राष्ट्रीय

NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के बेटे करमुल्लाह अंसारी को किया गिरफ्तार

सारण जिले के परसा में NIA ने मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर छापेमारी कर उनके बेटे करमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई में दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की गई। सूत्रों के मुताबिक, मामला अवैध हथियारों की तस्करी और 2024 के हथियार मामले से जुड़ा बताया जा रहा है।

स
प्रकाशित: 23 Aug 2026, 01:15 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 06:11 AM
बिहार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की देर रात हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दिल्ली और पटना से पहुंची एनआईए की संयुक्त टीम ने परसा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर अचानक दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में की गई। कई घंटे चली छापेमारी और पूछताछ के बाद एनआईए की टीम ने मुख्य पार्षद के पुत्र करमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एजेंसी उसे अपने साथ ले गई। देर रात केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के कारण आसपास के लोगों में भी कार्रवाई को लेकर उत्सुकता बनी रही। देर रात मुख्य पार्षद के घर पहुंची NIA की संयुक्त टीम जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की। 

3 घंटे तक चली NIA की छापेमारी

स्थानीय स्तर पर इसकी भनक लगने से पहले ही दिल्ली और पटना से आए अधिकारी मुख्य पार्षद के आवास पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद लोगों से पूछताछ किए जाने की बात भी सामने आई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परसा थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। छापेमारी के दौरान घर और आसपास के क्षेत्र में आवाजाही पर भी नजर रखी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। करीब 3 घंटे तक चली तलाशी, दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों की जांच एनआईए की टीम ने मुख्य पार्षद के आवास पर करीब तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। 

 NIA ने खंगाले दस्तावेज

अधिकारियों ने पर घर में मौजूद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की। माना जा रहा है कि एजेंसी हथियारों से जुड़े पुराने मामले में ऐसे साक्ष्यों की तलाश कर रही थी, जिनसे जांच को आगे बढ़ाया जा सके। कार्रवाई पूरी होने तक स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही। हालांकि, छापेमारी के तत्काल बाद एनआईए की ओर से जब्त सामग्री या पूछताछ से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में करमुल्लाह अंसारी गिरफ्तार करीब तीन घंटे की कार्रवाई के बाद एनआईए ने करमुल्लाह अंसारी को हिरासत में लिया और बाद में उसे अपने साथ ले गई।

नेटवर्क की जांच में जुटी NIA

सूत्रों के मुताबिक, करमुल्लाह का नाम अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े मामले की जांच में सामने आया था। जांच एजेंसी उससे मामले में पूछताछ करना चाहती थी। बताया जा रहा है कि एनआईए की ओर से पूर्व में भी उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एजेंसी अब गिरफ्तारी के बाद उससे हथियारों के नेटवर्क, उससे जुड़े लोगों और लेनदेन के संबंध में पूछताछ कर सकती है। 2024 के असम हथियार मामले से जुड़ रहे कार्रवाई के तार सूत्रों के अनुसार, मौजूदा कार्रवाई के तार वर्ष 2024 में सामने आए हथियारों से जुड़े एक मामले से जोड़े जा रहे हैं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें