Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया
W 𝕏 f
होम रायगढ़ निरीक्षण : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.45 क्व…
बीज की बिक्री पर रोक
बीज की बिक्री पर रोक
रायगढ़

निरीक्षण : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.45 क्विंटल बीज की बिक्री पर रोक 

खरीफ सीजन में कृषि विभाग ने रायगढ़ जिले के 18 बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच में कई केंद्रों पर बीजों के वैध स्रोत प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर 37.45 क्विंटल बीज के विक्रय, वितरण और परिवहन पर रोक लगा दी गई। विभाग ने 9 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 107 बीज नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jun 2026, 10:46 AM
रायगढ़

खरीफ सीजन में किसानों को टिकाऊ और भरोसेमंद बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने रायगढ़ में बीज विक्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान बीज नियंत्रण आदेश-1983 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने कुल 37.45 क्विंटल बीज के विक्रय, वितरण और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उप संचालक कृषि अनिल वर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में 18 बीज विक्रय केंद्रों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खरसिया स्थित मेसर्स जय बालाजी एजेंसी, समलेश्वरी बीज भंडार पटेलपाली, बालाजी बीज भंडार पटेलपाली, मुकेश बीज भंडार धरमजयगढ़, श्याम कृषि केंद्र सिसरिंगा और सागर कृषि केंद्र पुसौर सहित कई प्रतिष्ठानों में बीजों के वैध स्रोत प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए।

जय बालाजी एजेंसी के बीजों की बिक्री पर रोक

खरसिया स्थित जय बालाजी एजेंसी में अंकुर सीड और मनसा सीड के स्रोत प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अंकुर सोनम और मनसा विराट धान बीज के स्टॉक की बिक्री, वितरण और परिवहन पर रोक लगा दी गई।

कई केंद्रों में सात दिनों के लिए बिक्री प्रतिबंधित

रायगढ़ विकासखंड के समलेश्वरी बीज भंडार, बालाजी बीज भंडार, मुकेश बीज भंडार और श्री श्याम कृषि केंद्र में पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के बीजों के स्रोत प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर सात दिनों के लिए बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई।

आईआर-64 धान बीज के विक्रय पर भी रोक

पुसौर स्थित सागर कृषि केंद्र में धान की किस्म आईआर-64 के स्रोत प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उसके विक्रय पर भी रोक लगाई गई है।

9 केंद्रों को नोटिस, 107 नमूने जांच के लिए भेजे

निरीक्षण के दौरान मासिक प्रतिवेदन और अन्य आवश्यक अभिलेखों का संधारण नहीं पाए जाने पर कृषि विभाग ने 9 बीज विक्रय केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग द्वारा अब तक 107 बीज नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य स्तरीय बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। इनमें 84 नमूने सहकारी क्षेत्र और 23 नमूने निजी क्षेत्र से लिए गए हैं।

अधिकृत विक्रेताओं से ही बीज खरीदने की अपील

कृषि विभाग ने बताया कि जिले में खरीफ सीजन की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध हैं। किसानों से केवल सेवा सहकारी समितियों और अधिकृत बीज विक्रेताओं से ही बीज खरीदने तथा खरीद के समय पक्का बिल लेने की अपील की गई है,
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें