Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा मासूमों के हाथों में किताब नहीं, झाड़ियों की सफाई…
सरकारी स्कूल परिसर में सफाई करते बच्चे
सरकारी स्कूल परिसर में सफाई करते बच्चे
शिक्षा

मासूमों के हाथों में किताब नहीं, झाड़ियों की सफाई,शहडोल के सरकारी स्कूल का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों से बरसात के दौरान झाड़ियों की सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jul 2026, 06:29 PM
मध्य प्रदेश
स्कूल वह जगह होती है जहां बच्चों के हाथों में किताबें और कॉपियां होनी चाहिए, लेकिन मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सामने आई एक तस्वीर ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक सरकारी स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों से बरसात के दौरान स्कूल परिसर की घनी झाड़ियों और कचरे की सफाई कराई गई। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि यह काम ऐसे समय कराया गया, जब जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सरकारी स्कूल का मामला वायरल 

मामला आदिवासी बहुल शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मासियारी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कई बच्चे स्कूल परिसर में झाड़ियों की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक महिला बच्चों को सफाई करवाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 
सरकारी स्कूल में झाड़ियों की सफाई करते बच्चे

वीडियो बनाने पर महिला का जवाब चर्चा में

बताया जा रहा है कि एक स्थानीय व्यक्ति ने बच्चों से सफाई कराए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसका वीडियो रिकॉर्ड किया। जब उसने महिला से पूछा कि बच्चों से यह काम क्यों कराया जा रहा है, तो महिला ने कथित तौर पर कहा, "अगर स्कूल में बच्चों से सफाई नहीं कराएंगे तो क्या किसी और के घर में कराएंगे? जाओ, वीडियो बनाकर वायरल कर दो।" यह कथित बयान भी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बच्चों से ऐसे काम कराना नियमों के खिलाफ

शिक्षा के अधिकार और बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के अनुसार स्कूलों में बच्चों से श्रम या किसी भी प्रकार का जोखिम भरा कार्य कराना उचित नहीं माना जाता। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। ऐसे में बरसात के मौसम में बच्चों से झाड़ियों की सफाई कराना उनकी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।

जांच के आदेश, शिक्षिका को नोटिस जारी

मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। जिला परियोजना समन्वयक (DPC) ने कहा कि पहले यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं जयसिंहनगर के बीईओ राजेंद्र तिवारी ने बताया कि बीआरसी स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात के दौरान बच्चों से इस तरह की सफाई कराना गलत है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें