Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 5…
ग्रामीण ज्ञापन सौंपने पहुंचे एसडीएम के पास
ग्रामीण ज्ञापन सौंपने पहुंचे एसडीएम के पास
महासमुंद

नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार

ग्राम पंचायत कुसमी के 52 परिवारों ने एसडीएम बागबाहरा को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 111 अतिक्रमणकारियों में से केवल चुनिंदा परिवारों पर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी को बेघर नहीं किया जाएगा।

प्रकाशित: 22 Jun 2026, 02:48 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 04:07 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ग्राम पंचायत कुसमी के 52 परिवारों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी बागबाहरा को आवेदन सौंपकर ग्राम पंचायत द्वारा जारी अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में कुल 111 लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, लेकिन कार्रवाई केवल 52 परिवारों के खिलाफ की जा रही है।
आवेदन में बताया गया है कि ग्राम कुसमी की शासकीय घास मद की भूमि पर वे पिछले कई वर्षों से मकान एवं बाड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 1998 में ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें भूमि उपयोग संबंधी अधिकार प्रदान किए गए थे तथा बाद में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय का निर्माण भी कराया गया। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ उक्त मकानों में निवास कर रहे हैं।

अतिक्रमण हटाने के निर्देश

आवेदकों ने बताया कि अतिक्रमण संबंधी मामला पहले से ही तहसीलदार कोमाखान न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा 15 जून 2026 को पुनः नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। उनका आरोप है कि पटवारी द्वारा प्रस्तुत सूची में 111 अतिक्रमणकारियों का उल्लेख होने के बावजूद कार्रवाई केवल चुनिंदा लोगों पर की जा रही है।
नोटिस पर रोक लगाने के मांग 
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर महासमुंद को शिकायत सौंपकर पूरे गांव में हुए अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत चुनाव की गुटबाजी और द्वेषपूर्ण भावना के कारण चुनिंदा परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि यदि उनके मकान और शौचालय हटाए जाते हैं तो वे बेघर हो जाएंगे तथा उन्हें अपूरणीय क्षति होगी। इसलिए उन्होंने एसडीएम से ग्राम पंचायत द्वारा जारी नोटिस पर रोक लगाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

कोई नहीं होगा बेघर 

सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष मौखिक रूप से यह भी शिकायत की कि अतिक्रमण नहीं हटाए जाने को लेकर कुछ लोगों द्वारा दुकानों में सामान देने से मना करने, ट्रैक्टरों को रोकने तथा बच्चों को आने-जाने से रोकने जैसी बातें कही जा रही हैं। इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की हरकत कर रहा है तो उसके नाम सहित लिखित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे परेशान न हों और किसी को भी बेघर नहीं किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें