Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार कॉलेज ड्रेस कोड पर NSUI का विरोध, छात्रों की समस्…
NSUI ने कॉलेज समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
NSUI ने कॉलेज समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
राज्य सरकार

कॉलेज ड्रेस कोड पर NSUI का विरोध, छात्रों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

बद्रीप्रसाद लोधी शासकीय महाविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत के साथ प्रस्तावित ड्रेस कोड और कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 07:22 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:53 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बद्रीप्रसाद लोधी शासकीय महाविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत के साथ प्रस्तावित ड्रेस कोड और कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ड्रेस कोड लागू करने का किया विरोध

विधानसभा अध्यक्ष अजीत कोसले के मार्गदर्शन में पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में अनिवार्य किए जा रहे ड्रेस कोड पर आपत्ति जताई। संगठन का कहना है कि महाविद्यालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मध्यम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। ऐसे में अचानक ड्रेस कोड लागू करने से छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ सकता है।  

पानी और सफाई सुधार की मांग 

एनएसयूआई ने ज्ञापन के जरिए कॉलेज परिसर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए हाई-कैपेसिटी वाटर कूलर लगाने की मांग की। इसके साथ ही शौचालयों की नियमित सफाई, परिसर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने और छात्रों के लिए सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

शिक्षक भर्ती और कैंटीन की मांग

छात्र संगठन ने वर्षों से खाली पड़े अंग्रेजी शिक्षक के पदों को जल्द भरने की मांग भी उठाई। इसके अलावा दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए कॉलेज परिसर में कैंटीन शुरू करने की मांग की गई, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।्र 

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआई नेताओं मोहन पटेल और देवकुमार रात्रे ने कहा कि कॉलेज की ये समस्याएं सीधे तौर पर विद्यार्थियों के दैनिक जीवन और शिक्षा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो संगठन छात्रों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन की होगी।

बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान कान्हा टंडन, अभिषेक गायकवाड़, पवास जांगड़े, वरुण साहू, आर्यन सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्रों ने कॉलेज की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग दोहराई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें