Nyota Bhoj: श्रावण के अंतिम सोमवार पर हाड़ाबंद स्कूल में बच्चों को मिला पौष्टिक भोजन
Nyota Bhoj: हाड़ाबंद के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में श्रावण के अंतिम सोमवार पर न्योता भोज आयोजित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया।
क
कीर्तिमान न्यूज
24 Aug 2026, 04:46 PM
हाड़ाबंद
Nyota Bhoj पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हाड़ाबंद में समस्त शिक्षक स्टाफ के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी न्योता भोज योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अतिरिक्त पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना है। योजना के माध्यम से विद्यालय और समाज के बीच सहयोग, अपनत्व एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
न्योता भोज के दौरान विद्यार्थियों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आपसी प्रेम, सहयोग, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना भी रहा।
न्योता भोजा को बनाया यादगार
कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हाड़ाबंद के प्रधान पाठक मिलेंद्र मिश्रा सहित गेंद लाल साहू, पवन साहू, पुष्पांजलि होता, कुमारी साहू एवं जानकी कुंजाम की सहभागिता रही। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के साथ भोजन कर न्योता भोज को आत्मीय एवं यादगार बनाया गया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस न्योता भोज से विद्यालय परिसर में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।