Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi के पैट्रियार्की बयान पर बोले शहजाद पूनावाला- दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने घर और पार्टी में सुधार करें Raipur Crime News: चाकू मारकर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Rahul Gandhi के पैट्रियार्की बयान पर बोले शहजाद पूनावाला- दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने घर और पार्टी में सुधार करें Raipur Crime News: चाकू मारकर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव
W 𝕏 f
होम खेल School Sports: ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता…
0:00
School athletes at the Mahasamund athletics competition
खेल

School Sports: ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

School Sports: महासमुंद में विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें करीब 300 स्कूली खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई।

कीर्तिमान न्यूज
24 Aug 2026, 03:58 PM
महासमुंद
School Sports: महासमुंद में आयोजित विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीएस बंजारा ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता शुरू होते ही मैदान खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना से भर गया। अलग-अलग विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हीना ढालेन और तारिका कुंजाम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। 

300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता में महासमुंद विकासखंड के विभिन्न शासकीय और निजी विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन करने और अगले चरण में जगह बनाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। 
Keertiman

खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागी

इन स्कूलों के प्रतिभागी हुए शामिल 

इस आयोजन में शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, शिशु संस्कार केंद्र महासमुंद, क्यूरो महासमुंद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी, रायतुम, झलप, पटेवा, गढ़सिवनी, बेलसोंडा, स्टेशनपारा और होलीफेथ महासमुंद सहित कई विद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए। 

पूरे जोश के साथ किया अपने कौशल का प्रदर्शन 

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ मैदान में अपनी क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। शिक्षकों तथा उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें