Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायगढ़ अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योर…
छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार
छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार
रायगढ़

अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस के अभियान ‘संवेदना’ के तहत महिला थाना ने महिला सिक्योरिटी गार्ड से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियों के मामले में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कमरे में बुलाकर अशोभनीय व्यवहार किया, विरोध करने पर 13 जून को छेड़छाड़ की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और फरार आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 05:40 PM
रायगढ़

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस के अभियान ‘संवेदना’ के तहत महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियों के मामले में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता ने 15 जून 2026 को महिला थाना रायगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वह फरवरी 2026 से चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित एक प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। इसी दौरान गार्ड इंचार्ज पद पर तैनात राजा बनर्जी उस पर गलत नजर रखता था और लगातार अश्लील टिप्पणियां करता था।

पीड़िता का आरोप है कि 5 मई 2026 को आरोपी ने रजिस्टर जांच के बहाने उसे अपने केबिन में बुलाकर अशोभनीय बातें कीं। विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। साथ ही आरोपी द्वारा उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी लगातार बनाया जाता रहा।

घटना का विस्तृत विवरण

शिकायत के अनुसार 13 जून 2026 को आरोपी ने कॉलोनी स्थित अपने कमरे में सफाई कार्य के बहाने पीड़िता को बुलाया। वहां अकेला पाकर उसने उसका हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और बाद में पूरी घटना की जानकारी अपने सहकर्मियों और सहेलियों को दी। महिला थाना रायगढ़ ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर लगातार दबिश दी जा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने प्लांट के पास घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण तथा महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला अपराधों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें