Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ऑनलाइन सट्टेबाजी : शिवा बुक ऐप का मुख्य संचालक गि…
शिवा बुक सट्टा ऐप आरोपी तरुण वर्मा गिरफ्तार
शिवा बुक सट्टा ऐप आरोपी तरुण वर्मा गिरफ्तार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

ऑनलाइन सट्टेबाजी : शिवा बुक ऐप का मुख्य संचालक गिरफ्तार, हर महीने ऐंठता था 10% कमीशन

खैरागढ़-छुईखदान पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘शिवा बुक’ सट्टा एप के मुख्य संचालक तरुण वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसके पास से सट्टेबाजी से जुड़े अहम डिजिटल सबूत मिले हैं।

प्रकाशित: 21 Jul 2026, 07:48 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 08:02 PM
खैरागढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और गैंबलिंग नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में छुईखदान पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बहुचर्चित 'शिवा बुक' सट्टा एप्लीकेशन के मुख्य संचालक और लंबे समय से फरार चल रहे मास्टरमाइंड तरुण वर्मा (36 वर्ष) को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी रायपुर जिले के तिल्दा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

किराए के फ्लैट में ऑनलाइन गैंबलिंग का खेल 

बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल सट्टा नेटवर्क के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की पूछताछ में इस पूरे खेल की परतें एक-एक कर खुलने लगी हैं। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी राहुल देवांगन ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया था। राहुल ने बताया कि वह साल 2021 से मुंबई के पॉश इलाके पलावा सिटी में किराए का फ्लैट लेकर ऑनलाइन गैंबलिंग का पैनल चला रहा था। 

8 से 10 लाख कमीशन में कमाए  

करीब छह महीने पहले उसने छत्तीसगढ़ का रुख किया और यहां 'शिवा बुक' तथा 'जयराम बुक' नाम से नए सट्टा प्लेटफॉर्म का जाल बिछाया। जांच में सामने आया कि राहुल देवांगन ने छत्तीसगढ़ में सट्टे का कारोबार फैलाने के लिए तिल्दा निवासी तरुण वर्मा से ही 'शिवा बुक' का पैनल खरीदा था। इस अवैध धंधे के बदले तरुण को कुल कमाई का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पूछताछ में तरुण वर्मा ने खुद कबूला कि उसे अलग-अलग फर्जी UPI खातों के जरिए अब तक 8 से 10 लाख रुपये सिर्फ कमीशन के तौर पर मिल चुके हैं। 

मिले डिजिटस सबूत 

पुलिस की दबिश की भनक लगते ही शातिर आरोपी तरुण वर्मा ने अपनी चालाकी दिखाने की कोशिश की। उसने सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले अपने मुख्य मोबाइल फोन को पूरी तरह से नष्ट कर दिया ताकि कोई सबूत न मिले। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक HP का लैपटॉप बरामद किया, जो इस केस में सबसे अहम डिजिटल सबूत साबित हुआ है। लैपटॉप को खंगालने पर सट्टेबाज़ी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कई बड़े प्रमाण मिले हैं।

पुलिस द्वारा जब्त किया गया सामान

  • डिजिटल उपकरण: 1 एचपी (HP) लैपटॉप (सट्टे के मुख्य डेटा के साथ), 2 मोबाइल फोन।

  • वित्तीय दस्तावेज: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की पासबुक, क्रेडिट कार्ड।

  • एटीएम कार्ड: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडसइंड बैंक के डेबिट/एटीएम कार्ड।

पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि सट्टेबाजी से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें