Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद आदेश हवा में : व्यवस्थारत शिक्षक नहीं लौटे तो स्क…
शासकीय पूर्व माध्यम शाला
शासकीय पूर्व माध्यम शाला
महासमुंद

आदेश हवा में : व्यवस्थारत शिक्षक नहीं लौटे तो स्कूल में लगेगा ताला, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खल्लारी में 234 विद्यार्थियों के बावजूद शिक्षकों की कमी बनी हुई है। व्यवस्थारत भेजे गए दो शिक्षक अब तक वापस नहीं लौटे हैं। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रकाशित: 06 Jul 2026, 08:16 AM · अपडेट: 10 Jul 2026, 05:03 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने बड़े-बड़े दावे करते हैं। किन्तु स्कुलो में पदस्थ शिक्षकों को उनके मुल विद्यालयों (स्कूल) में पदस्थ न कर व्यवस्था में अन्य विद्यालयों भेजना ये कहां कि अच्छी व्यवस्था है। इस सम्बन्ध में अधिकारीयों का कहना है कि व्यवस्थारत में भेजा गया, शिक्षकों को शीघ्र मुल विद्यालयों में वापस भेज जायेगा। 
किन्तु नये शिक्षा सत्र के शुरू हुये 20-21 दिन हो गये हैं। इसके बाद भी वापसी का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। जबकि शिक्षा विभाग ने अपने सारे स्कूलों में पुरे धुम से शाला प्रवेशोत्सव भी मना चुके हैं। बच्चे स्कूल तो आ रहे हैं। किन्तु व्यवस्था में भेजे गये, शिक्षकों का वापसी अब तक नहीं हो पाया है।  ऐसे में पर्याप्त दर्ज संख्या वाली स्कूलों व विद्यालयो में कैसे शिक्षा का स्तार सुधरेगी। जबकि शासन के द्वारा किये गये युक्तिकरण से स्पष्ट था कि इससे व्यवस्था में अन्य स्कूलों में शिक्षकों को भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी है। इसके बाद भी व्यवस्था कारनामा बंद नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

7 स्टाफ का सेटअप पर 2 ही उपस्थित

बता दें कि बागबाहरा विकास खंड के शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला खल्लारी में गत वर्ष यहां कि स्कूल में सेटअप के हिसाब से कुल 7 स्टाफ पद थे। किन्तु इन सात स्टाफ में शिक्षक छोटूराम निषाद को मोहगांव और शिक्षिका संतोषी नामदेव को पचेड़ा में व्यवस्थारत पर पदस्थ कर किया गया है। जिसकी वासपी इस सत्र में भी नहीं किया गया है। इस बीच पिछले समय ही यहां पदस्थ रहे प्रधान पाठक राधेश्याम निषाद का सेवानिवृत (रिटायरमेंट) होने के बाद अब यहां सिर्फ दो शिक्षक व दो शिक्षिका ही शेष है। 

शिक्षकों की वापसी जरूरी 

जिन में इस सत्र शिक्षक शंकरलाल ध्रुव को प्रधान पाठक का प्रभार मिला है। अब प्रधान पाठक का प्रभार होने से उक्त शिक्षक का स्कुलीय काम का अतिरिक्त भार हो जाता है। ऐसे में अन्य स्कूलों (विद्यालयों) में भेजा गया शिक्षक छोटूराम निषाद और शिक्षिका संतोषी नामदेव की वापसी अत्यंत जरूरी हो जाता है। 
दांव पर बच्चों का भविष्य 

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई व्यवस्था कैसे सुधरे

प्राप्त जानकारी के अनुसार खल्लारी स्थित शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला में दर्ज संख्या पर नजर डालें तो यहा कुल दर्ज संख्या लगभग 234 की है। जिसमें 110 बालक (छात्र) और 124 बालिका (छात्रा) है। इसके बाद भी व्यवस्थारत शिक्षक-शिक्षिका का वापसी नहीं करना, स्कूल की छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय है। जहां प्रधान पाठक के पिछले सत्र रिटायरमेंट और दो शिक्षकों के व्यवस्थारत होने से इस स्कूल में 3 तीन शिक्षकों के कमी से पढ़ाई की व्यवस्था कैसे सुधरेगी। 

शिक्षकों को वापस लाने ग्रामीण कर सकते हैं आंदोलन

शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला खल्लारी में पिछले वर्ष प्रधान पाठक राधेश्याम निषाद के सेवानिवृत्त (रिटायरमेंट) के बाद 234 दर्ज संख्या में यहां स्कूल में दो शिक्षक एवं दो शिक्षिका ही अध्यापन का कार्य करा रहे हैं। जबकि व्यवस्थारत शिक्षकों के वापसी के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारियों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जुन माह में ही स्कूल के शुरूवाती दिनों में ही फोन से सम्पर्क कर यहां कि समस्या बता चुके हैं। इसके बाद भी व्यवस्थारत शिक्षकों कि वापसी नहीं हो पाया है। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति से जुड़े पदाधिकारीयों व ग्रामीणों का कहना है कि यहां कि व्यवस्थारत शिक्षकों की वापसी जल्द नहीं हुई तो इसकी शिकायत कलेक्टर को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंप कर किया जायेगा। इसके बाद भी नहीं होता है तो स्कुल के मुख्य द्वार के गेट में ताला बंद कर आंदोलन भी किया जायेगा।

सभी व्यवस्थारत शिक्षकों के लिए हो चुका है आदेश जारी 

विकास खंड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा (कार्यालय) द्वारा विगत 24 जून को स्पष्ट आदेश जारी किया है। उक्त आदेश मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने उल्लेख किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025 - 26 में अध्ययन व्यवस्था हेतु कार्यालय द्वारा जारी समस्त अध्यापन व्यवस्था आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। सम्बन्धित शिक्षक अपने मुल पदस्थापना संस्था में उपस्थित होकर नियमित रूप से अध्ययन कार्य सम्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। जो आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिसकी प्रतिलिपि, महासमुन्द कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, समस्त संकुल प्राचार्य, समन्वयक विकास खंड बागबाहरा को सुचनार्थ है। ये प्रशासनिक आदेश के बाद भी मुल पदस्थापना संस्था स्कूल, विद्यालयों में वापसी का संकेत नहीं दिख रहा है। इसके बाद भी आदेशों का पालन नहीं होना ही विभाग और जिला प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें