Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, गैस कटर से काटा ताला 5 आरोपी गिरफ्तार Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा था lineman और विभाग ने सप्लाईकर दी कंरट, माैत Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़ियों के पिछे छिपाया शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, गैस कटर से काटा ताला 5 आरोपी गिरफ्तार Car Accident: तेज रफ्तार कार ने तीन कॉलेज छात्राओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा था lineman और विभाग ने सप्लाईकर दी कंरट, माैत Murder Case: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या झाड़ियों के पिछे छिपाया शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › Oscar 2027: रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, टॉप 20 फिल्…
Ramayana enters Oscar 2027 VFX Top 20(Image Source: social media)
Ramayana enters Oscar 2027 VFX Top 20(Image Source: social media)
मनोरंजन

Oscar 2027: रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह

Oscar 2027: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण ने ऑस्कर 2027 की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप 20 फिल्मों में जगह बनाई है। फिल्म का मुकाबला द ओडिसी ड्यून: पार्ट थ्री और एवेंजर्स: डूम्सडे जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से होगा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 07:10 PM · अपडेट: 26 Nov 2026, 05:15 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Oscar 2027: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने अंतरराष्ट्रीय सिनेमा की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप 20 फिल्मों में जगह मिली है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।  
'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में अगले दौर की वोटिंग के लिए 20 फिल्मों को चुना गया है। इनमें रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, एकेडमी की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने चयनित फिल्मों के निर्माताओं को इसकी जानकारी दी है।  

हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से मिलेगी चुनौती

इस कैटेगरी में 'रामायण' के सामने कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। सूची में 'द ओडिसी', 'ड्यून: पार्ट थ्री', 'डिस्क्लोजर डे', 'डिगर' और 'सुपरगर्ल' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा मार्वल की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भी इस रेस का हिस्सा हैं। ऐसे में भारतीय फिल्म के लिए यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। 
वहीं, क्रिस्टोफर नोलन की 'इंसेप्शन', 'इंटरस्टेलर' और 'टेनेट' भी इस कैटेगरी में ऑस्कर जीत चुकी हैं। दूसरी तरफ, मार्वल की कई फिल्में इस श्रेणी में नॉमिनेशन हासिल कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उसे जीत नहीं मिली है।  

'RRR' भी पहुंची थी ऑस्कर की टॉप 20 लिस्ट में

भारतीय सिनेमा के लिए यह पहला मौका नहीं है, जब किसी फिल्म ने ऑस्कर की विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप 20 सूची में जगह बनाई हो। इससे पहले एसएस राजामौली की 'RRR' भी इस मुकाम तक पहुंची थी। हालांकि, फिल्म को विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में फाइनल नॉमिनेशन नहीं मिला था। इसके बावजूद 'RRR' ने अपने गाने 'नाटू नाटू' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा था।

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी दो कैटेगरी में जगह

ऑस्कर की टॉप 20 सूची में शामिल होने से पहले 'रामायण' 32वें एनुअल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट में भी जगह बना चुकी है। फिल्म को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन, दोनों श्रेणियों में शामिल किया गया है। इस तरह फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पहचान मिल रही है। अब सबकी नजरें ऑस्कर की अगली शॉर्टलिस्ट और फाइनल नॉमिनेशन पर टिकी हैं।

कब आएगी ऑस्कर की फाइनल शॉर्टलिस्ट?

99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की प्रक्रिया के मुताबिक, शुरुआती वोटिंग 7 से 11 दिसंबर 2026 तक होगी। इसके बाद 15 दिसंबर को आधिकारिक शॉर्टलिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, फाइनल ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा 21 जनवरी 2027 को होनी है। अब देखना होगा कि 'रामायण' टॉप 20 से आगे बढ़कर ऑस्कर की फाइनल नॉमिनेशन सूची में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।

'बेस्ट विज़ुअल इफेक्ट्स' के लिए टॉप 20 की पूरी लिस्ट 

क्र.

फिल्म का नाम

1

एवेंजर्स: डूम्सडे

2

बैकरूम्स

3

डिगर

4

डिस्क्लोजर डे

5

ड्यून: पार्ट थ्री

6

गोडजिला माइनस जीरो

7

हार्ट ऑफ द बीस्ट

8

द हंगर गेम्स: सनराइज ऑन द रीपिंग

9

जुमांजी: ओपन वर्ल्ड

10

मोआना

11

द मॉस्किटो बाउल

12

द ओडिसी

13

प्रोजेक्ट हेल मैरी

14

रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड

15

द शीप डिटेक्टिव्स

16

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे

17

स्टार वार्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगु

18

सुपरगर्ल

19

व्हेलफॉल

20

वाइल्डवुड

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें