Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी हो रहा 41.5 लाख का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी बलेनो कार से 3 तस्कर गिरफ्तार Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी हो रहा 41.5 लाख का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी बलेनो कार से 3 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम विदेश Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्…
Pak-Afghan border tension in Kunar (Image Source: social media)
Pak-Afghan border tension in Kunar (Image Source: social media)
🔴 BREAKING विदेश Featured

Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल

Pakistan air attack: पाक-अफगान तनाव के बीच कुनार प्रांत में हवाई हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक रिहायशी मकान को नुकसान पहुंचा है। दोनों देशों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 08:46 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कुनार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Pakistan air attack: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सरहद पर जारी तल्खी अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। दोनों मुल्कों के बीच जारी गतिरोध घटने के बजाय दिनों-दिन गहराता जा रहा है। इसी कड़वाहट के बीच 20 सितंबर की देर रात पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान सरहद में घुसकर हवाई हमला कर दिया। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'अल जजीरा' के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत को अपना निशाना बनाया। हमला आधी रात के वक्त उस समय हुआ जब लोग गहरी नींद में थे, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस एयरस्ट्राइक में कई आम नागरिकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

आधी रात को बरसाए बम, मलबा बना आशियाना 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना के जेट विमानों ने कुनार के नुर्गल जिले में स्थित नूर मोहम्मद नामक नागरिक के रिहायशी मकान को सीधे निशाना बनाया। हमला इतना भीषण था कि पक्का मकान देखते ही देखते मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से गिराए गए बमों के टुकड़े और अवशेष बरामद हुए हैं। हालांकि, अफरा-तफरी के माहौल के कारण अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हमले में कितने लोगों की जान गई है।

तालिबान की चेतावनी के बाद बढ़ा टकराव का खतरा 

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद खबर लिखे जाने तक न तो इस्लामाबाद और न ही काबुल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। लेकिन इस कार्रवाई ने पाक-अफगान डूरंड लाइन पर माहौल को बेहद संवेदनशील बना दिया है। गौरतलब है कि महज़ कुछ ही दिन पहले अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी थी कि यदि उसकी सीमाओं का उल्लंघन कर कोई भी सैन्य कार्रवाई की गई, तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। ऐसे में इस ताजा एयरस्ट्राइक के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच एक बार फिर सीधे सैन्य टकराव के आसार बेहद तेज हो गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें