Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बेमेतरा दहशत : सरेआम कट्टा लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरो…
बेमेतरा में देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी
बेमेतरा में देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी
बेमेतरा

दहशत : सरेआम कट्टा लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी और सप्लायर दोनों को दबोचा

बेमेतरा के साप्ताहिक बाजार में देसी कट्टा लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी का भी खुलासा हुआ, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 09:26 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 10:47 AM
बेमेतरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बाजार में कट्टा लहराने और लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा है। इसके साथ ही उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खुड़मुड़ी नवागांव के साप्ताहिक बाजार में एक व्यक्ति सरेआम हाथ में कट्टा लहरा रहा है और वहां मौजूद लोगों को डरा-धमका रहा है। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी और भय का माहौल निर्मित हो गया था।

घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेमेतरा एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जब पुलिस टीम बाजार पहुंची, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद हुलिये के आधार पर आरोपी के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। आखिरकार पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी तुषार निषाद (23 वर्ष) निवासी खुड़मुड़ी नवागांव को गिरफ्तार कर लिया।

बेमेतरा पुलिस की कार्रवाई में अवैध देसी कट्टा बरामद।

पूछताछ में सामने आया हथियार सप्लायर का नाम

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी तुषार निषाद की निशानदेही पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि यह कट्टा उसे पास के ही गांव के प्रतीक वैष्णव ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी प्रतीक वैष्णव (41 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत दोनों आरोपी जेल भेजे गए

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों तुषार निषाद और प्रतीक वैष्णव के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास अवैध कट्टा कहां से आया और क्या उनका किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से भी संबंध है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें