Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद राष्ट्रभक्ति की मिसाल : महासमुंद से जवानों के लिए…
रक्षा-सूत्र अभियान कार्यक्रम
रक्षा-सूत्र अभियान कार्यक्रम
महासमुंद

राष्ट्रभक्ति की मिसाल : महासमुंद से जवानों के लिए भेजे जाएंगे 31,355 रक्षा-सूत्र

महासमुंद जिले में ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026 के तहत 31,355 रक्षा-सूत्र और शुभकामना संदेश एकत्र किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं, छात्राओं और जिलेवासियों ने अभियान में भाग लेकर देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 05:56 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 10:12 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026 को महासमुंद जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ पूरा किया गया। अभियान के तहत जिलेभर से 31 हजार 355 रक्षा-सूत्र (राखियां) और शुभकामना संदेश एकत्र किए गए हैं, जिन्हें सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर छात्राओं ने निभाई भागीदारी 

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले की सभी महिला एवं बाल विकास परियोजनाओं के माध्यम से अभियान चलाया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों, स्कूल-कॉलेज की छात्राओं, धार्मिक संगठनों और जिले के नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अभियान के दौरान लोगों ने अपने हाथों से रक्षा-सूत्र तैयार किए और सैनिकों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा, लंबी आयु और देश सेवा के लिए शुभकामना संदेश भी लिखे। इन संदेशों के जरिए जिलेवासियों ने जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। 

छह परियोजनाओं से जुटाए गए हजारों रक्षा-सूत्र 

अभियान के तहत जिले की विभिन्न परियोजनाओं से कुल 31,355 रक्षा-सूत्र और शुभकामना संदेश संकलित किए गए। इनमें महासमुंद शहरी परियोजना से 3,145, महासमुंद ग्रामीण से 5,814, बागबाहरा से 6,586, पिथौरा से 2,982, बसना से 2,483 और सरायपाली परियोजना से 10,345 रक्षा-सूत्र शामिल हैं। 
कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे, सुलेखा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों शीला प्रधान, कुंती यादव और ऋतु सिन्हा को रक्षा-सूत्र सौंपे। इन रक्षा-सूत्रों और शुभकामना संदेशों को महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय, इंद्रावती भवन नवा रायपुर भेजा जा रहा है, जहां से इन्हें देश की सीमाओं पर तैनात जवानों तक पहुंचाया जाएगा।

जवानों के सम्मान में जिलेवासियों की पहल 

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला महासमुंद ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बालिकाओं, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और जिलेवासियों का आभार जताया है। विभाग ने कहा कि इस अभियान ने सैनिकों के प्रति जिले के लोगों की भावनाओं और सम्मान को एक मजबूत संदेश के रूप में प्रस्तुत किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें