Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त अनोखी शादी : सादगी और पर्यावरण का संगम, नहीं लेंगे उपहार, मेहमानों से मांगा सिर्फ एक पौधा पशु क्रूरता का आरोप : भिलाई में पिल्ले की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस सड़क बनी मुसीबत : बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, युवक ने सांसद के घर तक दंडवत यात्रा का किया ऐलान आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त अनोखी शादी : सादगी और पर्यावरण का संगम, नहीं लेंगे उपहार, मेहमानों से मांगा सिर्फ एक पौधा पशु क्रूरता का आरोप : भिलाई में पिल्ले की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस सड़क बनी मुसीबत : बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, युवक ने सांसद के घर तक दंडवत यात्रा का किया ऐलान
W 𝕏 f
होम शिक्षा पीजी कॉलेज : एडमिशन की रफ्तार तेज, पहली मेरिट सूच…
एमपीवीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया
एमपीवीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया
शिक्षा

पीजी कॉलेज : एडमिशन की रफ्तार तेज, पहली मेरिट सूची के बाद 351 छात्रों ने लिया प्रवेश 

शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमपीवीजी कॉलेज) महासमुंद में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रथम प्रवेश सूची जारी होने के बाद महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अब तक कुल 351 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 01:22 PM
महासमुंद
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमपीवीजी कॉलेज) महासमुंद में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रथम प्रवेश सूची जारी होने के बाद महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अब तक कुल 351 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि संबंधित पाठ्यक्रमों में 240 सीटों के विरुद्ध आवेदन प्राप्त हुए थे। सीटों की तुलना में अधिक आवेदन आने से कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। 

प्रथम प्रवेश सूची जारी मेरिट के आधार

महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रथम प्रवेश सूची जारी कर दी गई है और चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही रिक्त सीटों के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया भी संचालित की जा रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सभी प्रवेश मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से किए जा रहे हैं।  

स्नातक और स्नातकोत्तर में कुल 2040 सीटें उपलब्ध

महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी (गणित एवं जीवविज्ञान), बीकॉम, बीसीए तथा डीसीए सहित कुल 1265 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम, पीजीडीसीए एवं पीजी योग जैसे पाठ्यक्रमों के लिए 775 सीटें निर्धारित हैं। इस प्रकार महाविद्यालय में कुल 2040 सीटें हैं। 

 डीसीए में अब तक 8 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ

स्नातकोत्तर में राजनीति शास्त्र सबसे आगे स्नातकोत्तर कक्षाओं में एमए राजनीति शास्त्र सबसे आगे है, जहां 16 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा एमकॉम प्रथम वर्ष में 13, एमएससी रसायन शास्त्र में 12 तथा एमए इतिहास में 11 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। एमए हिंदी में 9, एमए समाजशास्त्र में 8, एमएससी वनस्पति शास्त्र में 9 तथा एमएससी गणित में 8 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।   

बीए में सबसे अधिक प्रवेश

अब तक बीए प्रथम वर्ष में सर्वाधिक 92 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके बाद बीएससी (बायो) में 42, बीकॉम प्रथम वर्ष में 37 तथा बीएससी (गणित) में 31 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों की रुचि देखने को मिल रही है। पीजीडीसीए में 25 तथा बीसीए में 10 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

 सीटों के अनुसार जल्द जारी होगी अगली सूची 

 प्रथम सूची में चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश पूर्ण होने के बाद रिक्त सीटों के आधार पर अगली सूची जारी की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से आगामी सूचियों में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश मिलने की संभावना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें