Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद पेंशनर्स एसोसिएशन बैठक में लंबित मांगों, संगठन वि…
पेंशनरों की मासिक बैठक
पेंशनरों की मासिक बैठक
महासमुंद

पेंशनर्स एसोसिएशन बैठक में लंबित मांगों, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बेमचा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष रामकुमार साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और पेंशनरों की लंबित मांगों, महंगाई राहत भुगतान तथा 59 माह के पेंशन एरियर्स को लेकर हुई सरकारी चर्चा की जानकारी साझा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सक्रिय भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 12:22 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:17 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैंक 01 अगस्त को रामकुमार साहू की अध्यक्षता में बेमचा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित की गई। सभा का संचालन सचिव शिवकुमार साहू ने किया। बैठक का प्रथम चरण सरस्वती माता की छायाचित्र पर पुष्प अर्चनाकर, दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गोवर्धन साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आर.साहू, एल.एन.शर्मा, आर.के.श्रीवास्तव, आर.के.गुप्ता, मधु शर्मा, चोवाराम साहू, आस्था वुमेन के शोभा शर्मा सम्मिलित हुए। 
इसी क्रम में भगत साहू, (गायत्री परिवार) द्वारा गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए गुरूपर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात संगठन में नए जुड़ें सदस्यों क्रमशः डॉ. चिन्ताराम साहू पूर्व जिला शाखा अध्यक्ष, पशु चिकित्सा संघ महासमुंद, आई.एल. साहू सेवानिवृत्त शिक्षक, रामध्यानसिंह सेवानिवृत्त सहायक पुलिस उपनिरीक्षक का स्वागत संगठन के प्रमुख पदाधिकारीयों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने किया।

पेंशनर्स एसोसिएशन की मागों पर चर्चा

बैठक के दूसरे चरण में पेंशनर्स एसोसिएशन और अन्य पेंशनर संगठनों द्वारा 20 जुलाई 2026 को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालय गेट पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित किए जाने और 23 जुलाई को मुख्य सचिव के साथ हुई प्रतिनिधिमंडल की चर्चा पर अध्यक्ष रामकुमार साहू ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) के तहत महंगाई राहत भुगतान के लिए मध्यप्रदेश शासन की सहमति की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग द्वारा 17 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार अब पेंशनरों को राहत भुगतान के लिए पूर्व सहमति की आवश्यकता नहीं होगी।

पेंशनर्स एसोसिएशन बैठक
पेंशन एरियर्स और अन्य मांगों पर सकारात्मक चर्चा 

अध्यक्ष रामकुमार साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार पेंशनरों को 59 माह के पेंशन एरियर्स भुगतान सहित लंबित महंगाई राहत और अन्य मांगों पर शासन स्तर पर सकारात्मक चर्चा हुई है। जल्द भुगतान के आश्वासन की जानकारी मिलने पर उपस्थित पेंशनरों ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित आस्था वुमेन की तारिणी चंद्राकर, मधु शर्मा, शोभा शर्मा और विपिन बिहारी मोहंती ने पेंशनर्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष आर. साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य एल.एन. शर्मा और आर.के. श्रीवास्तव का गुलदस्ता एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। तारिणी चंद्राकर ने संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए पेंशनर संघ से समयानुसार सहयोग करने का आग्रह किया।

पेंशनरों कोसक्रिय रहने की अपील

आर.के. श्रीवास्तव ने संगठन की शाखाओं के विस्तार पर जोर दिया। बैठक में नगर के प्रसिद्ध कवि बंधु राजेश्वर खरे ने नए सदस्यों के स्वागत में छत्तीसगढ़ी रचना "स्वागत हे" का पाठ किया। इसके बाद कवि डी.एन. साहू ने नया रायपुर और रायपुर पर आधारित छत्तीसगढ़ी कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यू.एस. रामगढ़िया ने अपने संबोधन में सभी पेंशनरों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक पेंशनरों को संगठन एवं वाट्सएप ग्रुप से जोड़ने की अपील की। बैठक के समापन अवसर पर संगठन के दिवंगत सदस्यों सरायपाली के एस.एल. शर्मा (अध्यक्ष तहसील शाखा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष), अर्जुन साहू, हरिकेश परिहार, संगठन सदस्य उम्मेद सिंह चौहान की धर्मपत्नी लेवश्री चौहान और उपाध्यक्ष चंद्रबदन मिश्रा की पुत्री आरती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति

संगठन सचिव चमनलाल साहू ने इस माह जन्मदिन वाले सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय और दीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की। बैठक में कोषाध्यक्ष आई.एम. कुरैशी, संगठन सचिव भूषण लाल भोसले, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु प्रसाद साहू, डी.एन. बिसेन, ज्ञानसिंग चंदेल, बोधनलाल साहू, रमेश गुप्ता, टी.पी. वर्मा, संतुराम साहू, रामकुमार साहू, चोवा साहू, रूपचंद वर्मा, मुरलीधर पटेल, घनश्याम भारद्वाज, चमनलाल साहू, रिद्वीराम साहू सहित बड़ी संख्या में पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें